डा० दिलीप कुमार झा , वरिष्ठ पत्रकार, झारखंड। दिनांक — 8/09/2026 गोड्डा । आज भाजपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ,आशीष कुमार यादव ...
डा० दिलीप कुमार झा , वरिष्ठ पत्रकार, झारखंड।
दिनांक — 8/09/2026
गोड्डा । आज भाजपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ,आशीष कुमार यादव ,गप्पु सिन्हा , नरेन्द्र महतो , डा0 दिलीप कुमार झा वरिष्ठ पत्रकार के साए अन्य कई उपभोक्ताओं ने एस डीओ विद्युत विभाग गोड्डा से मिलकर बढ़े हुए ग़लत बिल की शिकायत दर्ज कराई ।कई माह से स्मार्ट मीटर लगा कर अवैध तरीके से बिजली बिल भेज कर उपभोक्ताओं से हर माह हजारों रुपये लिये जा रहे हैं क्यों और कैसे ये विभाग के पदाधिकारी समझा नही पाते। हर माह उनके हिसाब का तरीका बदल जाता है और 200 यूनिट से पार उपभोग बता दिया जाता है और बिजली बिल 1000 से 2000 रुपये कभी 7000 रूपये भुगतान ले लिये जाते है ।
इस बार जब मैंने खुद अपने एक माह का अपने स्मार्ट मीटर से उपभोग युनिट चेक किया तो आश्चर्य जनक 103 युनिट मेरा उपभोग था इस माह मेरा बिजली बिल शुन्य आया है ।।जबकि 200 युनिट तक राज्य सरकार झारखंड द्वारा फ्री घोषणा की गई है । जब इतनी कम खपत है 10 या बीस युनिट का अन्तर हो सकता है लेकिन 200 युनिट से ज्यादा नहीं हो सकता । फिर 1200रुपये या 1400रूपये बिल देने का आधार क्या है इसे अधिकारी बता नहीं सकते ।
अधिकारी कर्मचारी सारा दोष जनता पर ही थोपने की नाकाम कोशिश कर उन्हें भुगतान करने पर मजबूर करते हैं। ये राज्य सरकार की मिली भगत है या स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों का खेला ये पता नहीं लेकिन कुछ तो गडबड है । ये जनता की पाकेट काट रहे बिजली वितरण विभाग पर नकेल कौन डालेंगे सरकार या कोर्ट ।
COMMENTS