*रिपोर्ट:दीपेन्द्र कुमार लालगंज* *लालगंज/ रायबरेली* आपको बताते चलें रायबरेली से युवा कांग्रेस के जिला सोशल मीडिया प्रभारी भास्...
*रिपोर्ट:दीपेन्द्र कुमार लालगंज*
*लालगंज/ रायबरेली* आपको बताते चलें रायबरेली से युवा कांग्रेस के जिला सोशल मीडिया प्रभारी भास्कर मिश्रा ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुवे। कहां जब जनता के बीच में रहने वाले जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है।तो जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस कैसे करेंगी आये दिन हत्याओं का दौर जारी है।प्रदेश में 10.से.20.हत्या होती है। प्रदेश में जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। उत्तर प्रदेश में डर का माहौल है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं आज विधायक को मारा है कल मंत्री तक पहुंच सकते हैं। जनता वैसे भी झेल रही है। योगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है शासन प्रशासन के लोग तमाशा देख रहे हैं।ये अन्याय जनता के साथ कब तक होगा।3.बार लखीमपुर खीरी से विधायक निवेंद्र मिश्रा जी की हत्या कर दी गई। ऐसे में जनप्रतिनिधि की हत्या हो जाना। योगी सरकार पर सवाल खड़ा कर रही है। आखिर जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है तो यहां जनता अपने आप को सुरक्षित कैसे महसूस करेंगी भास्कर मिश्रा ने कहा प्रदेश में जंगलराज कायम है। मैं महामहिम राष्ट्रपति जी से निवेदन करता हूं यहां राष्ट्रपति शासन लागू करें। प्रदेश की जनता डरी हुई है। बड़ी बड़ी बाते करने वाले आज कानून व्यवस्था को ताक पर रखकर काम कर रहे हैं। सरकार के निर्णय जनता के लिए गलत साबित हो रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह मौन है। थानों में कई अपराधियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज नहीं होता है।पावर दिखाकर खौफ पैदा करते हैं। योगी सरकार में गुंडाराज कायम है। युवा कांग्रेस रायबरेली ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग की है।
COMMENTS