*रिपोर्टर दीपेंद्र कुमार लालगंज* लालगंज (रायबरेली)-माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परी...
*रिपोर्टर दीपेंद्र कुमार लालगंज*
लालगंज (रायबरेली)-माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा परिणाम में बरातीलाल गंगाराम सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज लालगंज की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।इण्टरमीडिएट में छात्रा प्रज्ञा अवस्थी ने 88 % अंक प्राप्त कर जिले की टाप टेन मेरिट में दूसरा स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरान्वित किया।
प्रज्ञा अवस्थी विद्यालय के आचार्य मनोज अवस्थी की पुत्री है।इसी प्रकार अभिनव यादव 85.2%, आकाश सिंह 81%,भार्गवी अग्रहरि 80.6%, विपिन मिश्रा 79.8 %,शिल्पी शर्मा 79.4 %,अभिषेक सिंह 78.6%,पुष्पेन्द्र यादव 78%,,कृष्ण मोहन तिवारी 77.8%,अभिषेक कुमार यादव ने 76.8% अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इसी प्रकार हाईस्कूल परीक्षा मे सत्यम श्रीवास्तव ने 89.16%,दिव्यांश सिंह 89%,अंकित सिंह 88%, सचिन 86.66%,सौमित्र मिश्रा 85%,हर्षित सिंह 85%,कुनाल सोनी 84.83,मनीष बाजपेयी 84.50 %,सौरभ मिश्र 84.33%,धीरज कुशवाहा 84 % अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश सिंह ने बताया कि हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।
विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर बालकल्याण समिति अध्यक्ष गिरीश नारायण पाण्डेय, उपाध्यक्ष राम गोपाल त्रिपाठी, प्रबंधक ईश्वर चन्द्र गुप्ता, विद्यालय प्रबंधक प्रदीप मिश्रा, राधेमोहन गुप्ता, कैलाश बाजपेयी, प्रधानाचार्य रमेश सिंह, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, अनुरूद्व त्रिपाठी, अमरेश सिंह, राजेंद्र पाण्डेय, मनोज अवस्थी, नीरज पाण्डेय, नीरज साहू,सौरभ अग्रवाल ,विजय बहादुर सिंह, विद्याकांत त्रिवेदी, संजय सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की
COMMENTS