बाराबंकी में प्रकृति की नई सौगात, अगले ईको-पर्यटन सत्र में खुलेगा नियामतपुर ईको-टूरिज्म स्थल परियोजना का 95% काम पूरा

ओवर ब्रिज, साइन बोर्ड और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा नियामतपुर वन क्षेत्र न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) बाराबंकी, 03-जुलाई-2026 राजधानी लखनऊ...







ओवर ब्रिज, साइन बोर्ड और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा नियामतपुर वन क्षेत्र


न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)

बाराबंकी, 03-जुलाई-2026


राजधानी लखनऊ से सिर्फ 45 किमी की दूरी पर प्रकृति की एक नई दुनिया पर्यटकों का स्वागत करने के लिए लगभग तैयार है। यूपी के बाराबंकी स्थित नियामतपुर वन क्षेत्र में विकसित किए जा रहे ईको-टूरिज्म प्रोजेक्ट का 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। करीब 52.50 लाख रुपये की लागत से तैयार यह टूरिज्म स्थल अगले ईको-पर्यटन सत्र में आम पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा, जहां उन्हें प्रकृति की गोद में सैर, जैव विविधता से रूबरू होने और शांत वातावरण का अनूठा अनुभव मिलेगा। 

पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रकृति का अनूठा अनुभव

इस परियोजना के तहत पर्यटकों के लिए दो किलोमीटर लंबी नेचर ट्रेल (निर्धारित पैदल भ्रमण मार्ग) विकसित की गई है, जहां प्रकृति प्रेमी घने वन क्षेत्र के बीच पैदल भ्रमण करते हुए समृद्ध जैव विविधता, विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधों, पक्षियों और प्राकृतिक सौंदर्य का करीब से अनुभव कर सकेंगे। यह ट्रेल पर्यटकों को प्रकृति के बीच सुकून भरे वातावरण का अहसास कराने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और वन संपदा के महत्व से भी परिचित कराएगी।

आगंतुकों की सुविधा और बेहतर पर्यटन अनुभव को ध्यान में रखते हुए परिसर में आधुनिक हाट, स्वच्छ शौचालय, आकर्षक सेल्फी प्वाइंट, भव्य मुख्य प्रवेश द्वार तथा नाले पर ओवर ब्रिज का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में दिशा-निर्देश एवं जागरूकता के लिए साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इन साइन बोर्डों पर वन क्षेत्र में पाई जाने वाली विभिन्न पेड़-पौधों की प्रजातियों, उनकी विशेषताओं और पारिस्थितिकी में उनकी भूमिका की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। इससे पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के साथ-साथ वन क्षेत्र की जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को भी बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, "उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में ईको-टूरिज्म को नई पहचान देने और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का सतत विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। बाराबंकी का नियामतपुर ईको-टूरिज्म प्रोजेक्ट इसी सोच का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। परियोजना पूर्ण होने के बाद यह स्थल पर्यटकों को प्रकृति के बीच सुरक्षित और यादगार अनुभव प्रदान करेगा। साथ ही स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और प्रदेश की पर्यटन अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी। हमारा उद्देश्य पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय सहभागिता के बीच संतुलन स्थापित करना है।"

आकाश दीप बधावन, डीएफओ, बाराबंकी ने बताया कि "नियामतपुर वन क्षेत्र में विकसित किया जा रहा ईको-टूरिज्म प्रोजेक्ट प्रकृति संरक्षण और पर्यटन विकास का बेहतरीन उदाहरण होगा। यहां विकसित की गई नेचर ट्रेल, ओवर ब्रिज, साइन बोर्ड और अन्य सुविधाओं के माध्यम से पर्यटक वन क्षेत्र की जैव विविधता, वनस्पतियों और प्राकृतिक वातावरण को करीब से समझ सकेंगे। हमारा प्रयास है कि यह स्थल लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी सृजित करे।"

यह परियोजना केवल पर्यटन विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के प्रति जागरूकता और स्थानीय समुदायों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विकसित हो रहा यह ईको-टूरिज्म स्थल पर्यटकों को प्रकृति के बीच सुकूनभरा अनुभव प्रदान करेगा, वहीं स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगा।  शेष कार्यों को भी शीघ्र पूरा कर परियोजना को आम जनता के लिए खोलने की तैयारी की जा रही है। परियोजना पूर्ण होने के बाद नियामतपुर ईको-टूरिज्म स्थल बाराबंकी और आसपास के क्षेत्रों में प्रकृति एवं पर्यावरण आधारित पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

COMMENTS

https://www.youtube.com/newsofindia

आओ पत्रकार न्यूज़ पढ़ें !

आओ  पत्रकार  न्यूज़  पढ़ें  !
Name

a,4,AJAB GAJAB,82,Andhra Pradesh,1,ASAM,2,BHOPAL,1,BIHAR,169,BLOG,19,chattisgagh,1,CHATTISGARH,13,DELHI,53,ENTERTAINMENT,15,Film,4,GUJRAT,3,HARIYANA,9,HEALTH,11,HIMANCHAL,5,himanchal pradesh,16,jammu & Kashmir,8,JAMMU-KASHMIR,9,JHARKHAND,28,kolkata,12,LIFESTYLE,10,MADHYA PRADESH,239,MAHARASHTRA,12,Maharastra,3,NATIONAL,35,PANJAB,4,POLITCAL NEWS,23,RAJASTHAN,33,SPORT,4,STATE,6,TAMILNADU,3,UTTAR PRADES,21,UTTAR PRADESH,9128,Uttara pradesh,3,uttarakhand,12,Uttarpradesh,3,utter pradesh,810,utterakhand,2,Uttra pradesh,2,uttrakhand,2,v,1,VIDEO,1,West bangal,10,WEST BENGAL,11,WORLD,17,अजब - गजब,1,अजब गजब,6,अजब- गजब,1,अजब-गजब,2,अंतरराष्ट्रीय,6,असम,1,उत्तर प्रदेश,21,उत्तर उत्तर,1,उत्तर दिया,7,उत्तर प्रदेश,6578,उत्तर प्रदेश के,1,उत्तरप्रदेश,1,उत्तराखंड,77,उत्तराखण्ड,1,कविता,10,कहानी,1,कार्य समीक्षा,2,कृषि,1,गुजरात,2,छत्तीसगढ़,7,जम्मू,1,जम्मू कश्मीर,1,झारखंड,15,दिल्ली,3,धर्म,7,नई दिल्ली,3,पंजाब,3,पर्यावरण,1,पश्चिम बंगाल,179,बिहार,367,बेदाग-धब्बे,1,मध्य प्रदेश,62,मध्यप्रदेश,143,महाराष्ट्र,1,मुद्दा,2,मुबंई,1,मुंबई,1,योग,11,राजस्थान,52,राष्ट्रीय,7,वेस्ट बंगाल,6,समाज,13,साहित्य,8,स्पेशल कवरेज,7,हरियाणा,4,हिमाचल प्रदेश,112,हिमांचल प्रदेश,1,
ltr
item
NEWS OF INDIA /न्यूज़ ऑफ़ इंडिया: बाराबंकी में प्रकृति की नई सौगात, अगले ईको-पर्यटन सत्र में खुलेगा नियामतपुर ईको-टूरिज्म स्थल परियोजना का 95% काम पूरा
बाराबंकी में प्रकृति की नई सौगात, अगले ईको-पर्यटन सत्र में खुलेगा नियामतपुर ईको-टूरिज्म स्थल परियोजना का 95% काम पूरा
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEj_vZCbnPP6Xy3gBWMWa6v2RYMv3ERxMi38MPWnPc0qt9wMlzT-LF-jDDqM-AqkfH7IprPAWdLrUgYavs2KU6RqDMjlOdJd2waTCdlwmvbgAh3UiPxfgLbhMF5eHKna9XaRDVPnBmZhRfBXfpYy6ifgH2Hztxo6-6H9GehBqQPREaTDrCNpdlo8zROVdeQ/w640-h418/1002893699.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEj_vZCbnPP6Xy3gBWMWa6v2RYMv3ERxMi38MPWnPc0qt9wMlzT-LF-jDDqM-AqkfH7IprPAWdLrUgYavs2KU6RqDMjlOdJd2waTCdlwmvbgAh3UiPxfgLbhMF5eHKna9XaRDVPnBmZhRfBXfpYy6ifgH2Hztxo6-6H9GehBqQPREaTDrCNpdlo8zROVdeQ/s72-w640-c-h418/1002893699.jpg
NEWS OF INDIA /न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
https://www.newsofindia.in/2026/07/95.html
https://www.newsofindia.in/
https://www.newsofindia.in/
https://www.newsofindia.in/2026/07/95.html
true
2730746475408703430
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy