*रिपोर्टर - दीपेंद्र कुमार* रायबरेली/भोजपुर-कोरोना का ग्राफ बहुत तेजी से देश में बढ़ रहा है इस कोरोना की रोकथाम हेतु लगाये गय...
*रिपोर्टर - दीपेंद्र कुमार*
रायबरेली/भोजपुर-कोरोना का ग्राफ बहुत तेजी से देश में बढ़ रहा है इस कोरोना की रोकथाम हेतु लगाये गये लाकडाऊन का अनुपालन कराने वाले पुलिस कर्मियों का भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र संयोजक राजनैतिक प्रतिक्रिया एवं प्रतिपुष्टि विभाग मनोज कान्त मिश्र द्वारा सरेनी के भोजपुर पुलिस चौकी में मंडल अध्यक्ष बेनीमाधव गंज मंडल गोविन्द जी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला महाविद्यालयिन विद्यार्थी प्रमुख अनुज शुक्ला , जिला प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी राजेन्द्र विश्वकर्मा , अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष घनश्याम लाला आदि के साथ मिलकर कोरोना योद्धा के रूप में पुलिस कर्मियों का सम्मान किया गया और मास्क वितरण किया।
COMMENTS