*रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता, जनपद कासगंज* कासगंज: भारतीय जनता पार्टी जिला कासगंज के अध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी ने कासगंज शहर और पटियाल...
*रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता, जनपद कासगंज*
कासगंज: भारतीय जनता पार्टी जिला कासगंज के अध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी ने कासगंज शहर और पटियाली की नगर कार्यकारिणी का गठन किया है।
कासगंज नगर की कार्यकारिणी में शरद गुप्ता एक बार फिर से नगर अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, श्यामू यादव, सुनील पांडे, संजय मूना, शांतनु चौधरी एवं विजयलक्ष्मी बनाए गए हैं। महामंत्री पद की जिम्मेदारी मनोज शर्मा ओर अमित गुप्ता को दी गई है। गोविंद साहू, मयंक अग्रवाल, हरीसिंह बघेल, आशीष तेजधारी, यतेंद्र गौतम, दिनेश भास्कर को नगर मंत्री बनाया गया है। रनवीर सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया है वहीं मीडिया प्रभारी पद की जिम्मेदारी अभिषेक पुंढीर को सौंपी गई है।
पटियाली नगर मण्डल की कार्यकारिणी में अरविंद मौर्य को अध्यक्ष और आकाश वार्ष्णेय को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष हेमन्त शाक्य, राजमोहन गुप्ता, विशाल कश्यप, सतवीर गौर, अंकित उपाध्याय, सचिन मिश्रा को बनाया गया है। मण्डल महामंत्री पद की जिम्मेदारी गौरव प्रकाश गुप्ता, नरसिंह कठेरिया को सौंपी गई है। वहीं मंडल मंत्री बृजमोहन राठोर, प्रवेश राजपूत, मंजू बघेल, जितेंद्र सिंह, शिवांक सिंह चौहान, अरुण कुमार को बनाया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष के पी सिंह ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पद का निर्वहन ईमानदारी से करने के निर्देश भी दिए हैं।
COMMENTS