रिपोर्ट-सुनील यादव बरहज, देवरिया। प्रगतिशील समाज पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर छात्र सभा के प्रदेश अध...
रिपोर्ट-सुनील यादव
बरहज, देवरिया। प्रगतिशील समाज पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह यादव द्वारा बालेंद्र यादव को छात्र सभा का जिलाध्यक्ष नामित किया गया है यह जानकारी जिले के अंतर्गत अंतर्गत बरहज कैंप कार्यालय पर रविवार को प्रगतिशील समाज पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष गिरेंद्र प्रताप यादव ने दी।इस दौरान उन्होंने बताया कि बालेन्द्र यादव को पार्टी में रूचि एवं सक्रियता व समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का सही ढंग से निर्वहन करने के दृष्टिगत लोहिया छात्र सभा का जिला अध्यक्ष नामित किया गया। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने की उम्मीद जताते हुए कहा कि आशा है कि आप पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को पूरे जिले में गति सिलता प्रदान करेंगे।इसी क्रम में छात्र संघ के नामित जिलाध्यक्ष बालेंद्र यादव ने कहा कि मैं अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन करुंगा और पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा।आगे अनिल यादव ने कहा कि बालेन्द्र यादव को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया छात्र सभा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी का संगठन मजबूत हुआ है।इस अवसर पर अमन यादव सोनू यादव मनीष चौहान अजय यादव अजीत कुमार यादव राजन यादव विनय यादव गोलू यादव अभिमन्यु यादव राकेश चौहान धर्मेंद्र यादव विजय प्रताप यादव सुनील यादव चंद्रशेखर राव दीनदयाल अविनाश यादव अखिलेश यादव पवन कुमार यादव दुर्गेश कुशवाहा सहित आदि लोग मौजूद रहे।
COMMENTS