*रिपोर्ट-स्वरूप श्रीवास्तव गोरखपुर नही ले रहा कोई सुधि, कब बदलेगा सड़क का हालात? गोला से गोपालपुर तक का रामजानकी मार्ग की स्थिति बद से ...
*रिपोर्ट-स्वरूप श्रीवास्तव गोरखपुर
नही ले रहा कोई सुधि, कब बदलेगा सड़क का हालात?
गोला से गोपालपुर तक का रामजानकी मार्ग की स्थिति बद से बदत्तर
*गोला बाजार (गोरखपुर),* जनपद के दक्षिणांचल में स्थित गोला तहसील मुख्यालय से बाँया उरूवा होते जनपद मुख्यालय पर जाने वाले सड़क मार्ग पर पांच किमी सड़क जो राम जानकी मार्ग के नाम से प्रसिद्ध है, उसकी स्थिति बद से बदत्तर हो चुकी है। इस पांच किमी सड़क में कितने गहरे गढ्ढे बने है उसकी गिनती नही की जा सकती है। प्रतिदिन इस सड़क मार्ग पर ट्रक, चार पहिया वाहन फसे हुये नजर आ रहे है। दो दिन से यह सड़क मार्ग गोला विद्युत उप केंद्र के सामने पूरी तरह ब्लाक हो चुकी है। सड़क पर वाहन की कतार लग गयी है। जिनको देईडीहा, उरूवा, सिकरीगंज, खजनी जाना है, वह कैसे जाय ? यह यक्ष प्रश्न खड़ा पड़ा है। छोटे वाहन घूम कर लूप लाइन से किसी तरह निकल रहे हैं। वही लोगों का कहना है कि कई सरकारें आयी और गयी, लेकिन यह सड़क मार्ग इस स्थिति में कभी नही देखी गयी थी। इस व्यवस्था से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
बताते चले कि गोला तहसील मुख्यालय से सिकरीगंज होते जिला मुख्यालय जाने वाले मार्ग की स्थिति अति दयनीय बन चुकी है। जिसमें गोला से गोपालपुर लगभग पांच किमी सड़क पर कही काली पिच नही दिखाई दे रही है। सड़क पर बने गढ्ढो की स्थिति इस कदर बन गयी है कि बड़े वाहन का निकलना तो बड़ी बात है, छोटे वाहन का निकलना टेढ़ी खीर बन चुकी है। इस पांच किमी सड़क पर प्रतिदिन बड़े वाहन फसे नजर आ रहे है। वही दो दिन से तो बड़े वाहन फसने के कारण सड़क ब्लॉक सा हो गया है। पीछे बड़े वाहनों का लम्बा कतार लग चुका है। सड़क की स्थिति देख आम जनता में जहां आक्रोश व्याप्त है वही दूर दराज से वाहन लेकर आने वाले सरकार को कोसते नजर आ रहे है।
सनद रहे इस सड़कमार्ग की वस्तुस्थिति पीडब्लू विभाग से लेकर क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि व जिला स्तर के समस्त प्रशासनिक अफसरानों के सज्ञान में है। क्षेत्र के लोगों ने आवेदनों के माध्यम से भी अधिकारियों के सज्ञान में दिया, लेकिन आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि व लोकनिर्माण विभाग के अफसरानों सहित शासन के प्रशासनिक अधिकारियों के कानों पर जू तक नही रेंगते दिखाई दिया!
COMMENTS