रिपोर्ट-स्वरूप श्रीवास्तव महराजगंज,उत्तर प्रदेश। महराजगंज, नौतनवा थाना क्षेत्र के सोहगीबरवा जंगल में बीती रात नाबालिग से दुष्कर्म कर गला ...
रिपोर्ट-स्वरूप श्रीवास्तव
महराजगंज,उत्तर प्रदेश।
महराजगंज, नौतनवा थाना क्षेत्र के सोहगीबरवा जंगल में बीती रात नाबालिग से दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह नाबालिग लड़की की लाश मिलने के बाद सनसनी मच गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि आरोपित मनोज पासवान गिरफ्त में है।
पहले चाउमीन खिलाने नाबालिग को ले गया था बाजार
लड़की की उम्र करीब 12 साल है। शुक्रवार की देर शाम से वह लापता थी। परिजन उसकी तलाश देर रात तक करते रहे। इसी बीच बाजार में कुछ लोगों ने लड़की के पिता को बताया कि एक युवक उसे लेकर बाजार आया था। लड़की के पिता ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। युवक की पहचान मनोज पासवान के रूप में की गई है।सख्ती से पूछताछ के बाद मनोज ने बताया कि वह लड़की को बहला फुसलाकर पहले चौराहे पर ले गया। फिर वहाँ उसे चाउमीन खिलाया। अपने लिए पास की दुकान से शराब खरीदी। फिर उसे साइकिल पर बैठाकर जंगल मे ले गया।
पहले पी शराब, विरोध करने पर कर दी हत्या
आरोपित मनोज ने पूछताछ में बताया कि जंगल मे ले जाने के बाद वह पहले शराब पिया। लड़की के साथ दुष्कर्म किया। लड़की विरोध की तो उसकी पिटाई कर दिया। फिर गला दबाकर हत्या कद दिया। शव को वहीं छोड़ आरोपित घर चला आया। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है!
COMMENTS