*रिपोर्ट अमित अग्रवाल जिला विदिशा मध्यप्रदेश* मॉडल मंडी एक्ट के विरोध में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आव्हान में प्रदेश भर के मं...
*रिपोर्ट अमित अग्रवाल जिला विदिशा मध्यप्रदेश*
मॉडल मंडी एक्ट के विरोध में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आव्हान में प्रदेश भर के मंडी कर्मचारी/अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं इसी तारतम्य में गंज बासौदा नवीन मंडी परिसर में स्थानीय मंडी कर्मचारियों द्वारा दिनांक 3 -09-20 से प्रतिदिन निरंतर धरना प्रदर्शन नवीन मंडी कार्यालय कंजना पठार के सामने जारी है ।
मंडी कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में राज्य मंडी बोर्ड सेवा में सभी कर्मचारियों का संविलियन एवं वेतन भत्ते एवं पेंशन का भुगतान राज्य शासन द्वारा ट्रेजरी के माध्यम से किया जाए इन मांगों को लेकर सभी कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।प्रदर्शनकारी कर्मचारियों में इमरत सिंह राजपूत, हरिराम सूर्यवंशी, अरविंद कुलश्रेष्ठ, शंभू सिंह रघुवंशी, शिवराम सिंह चौहान, आकाश जैन, प्रेम नारायण लोधी, आशीष दुबे, अर्जुन सिंह, कौशल प्रसाद, फूल सिंह, देवी सिंह राजपूत ,भूपेंद्र सिंह, बिशन सिंह ,देवेंद्र रघुवंशी, देवी प्रसाद शर्मा ,उदय सिंह कुशवाह सहित अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
COMMENTS