रिपोर्ट - धर्मेन्द्र कान्त श्रीवास्तव बहराइच उत्तर प्रदेश 4 अक्टूबर 2020 बहराइच - विकास भवन सभागार, बहराइच मे मिशन अन्त्योदय सर्वे-2020 क...
रिपोर्ट - धर्मेन्द्र कान्त श्रीवास्तव
बहराइच उत्तर प्रदेश
4 अक्टूबर 2020
बहराइच - विकास भवन सभागार, बहराइच मे मिशन अन्त्योदय सर्वे-2020 के अन्तर्गत जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) वर्ष 2021-22 तैयार कराये जाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जनपद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का संचालन जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र द्वारा किया गया।
परियोजना निदेशक, अनिल कुमार सिंह द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना को तैयार करने की विस्तृत जानकारी दी गई। जबकि उपायुक्त स्वतः रोजगार, सुरेन्द्र कुमार गुप्त द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत सृजित स्वयं सहायक समूह की महिलाओं के द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण मे अहम भूमिका के बारे मे बताया गया। जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, पंचायती राज, सुनील कुमार द्वारा मिशन अन्त्योदय सर्वेक्षण प्रश्नावली 2020 के भाग ए0 एव ंबी0 को भरने के बारे में जानकारी दी। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. चन्द्र कुमार वर्मा द्वारा मिशन अन्त्योदय के लक्ष्य, उद्देश्य, संसाधन और सूचना का अभिशरण, सर्वेक्षण पद्वति, जन योजना अभियान का परिचय, उद्देश्य, 11वीं अनुसूची मे शामिल 29 विषय, जन योजना अभियान अन्तर्गत 2020-21 मे किये जाने वाले क्रिया कलाप, ग्राम पंचायत विकास योजना एवं उसके चरणों के बारे मे विस्तार से बताया गया।
प्रशिक्षण के दौरान जनपद की समस्त ग्राम पंचायतो मे अवसंरचना व सेवाओं की उपलब्धता, सामाजिक विकास एवं संरक्षण, आर्थिक एवं आजीविका मे विविधता के निर्धारित मानको पर सर्वे कराये जाने तथा सर्वे मे चिन्हित क्रिटिकल गैप्स के आधार पर ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) वर्ष 2021-22 तैयार करने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई।
COMMENTS