रिपोर्टर- शेरे नबी उर्फ बबलू शिकोहाबादः सोमवार को बी.डी. एम. इंटर कॉलेज में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की साइबर स्पेस प्रतियोग...
रिपोर्टर- शेरे नबी उर्फ बबलू
शिकोहाबादः सोमवार को बी.डी. एम. इंटर कॉलेज में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की साइबर स्पेस प्रतियोगिता में फ्रेंडस कोलोनी शिकोहाबाद के अंशिका सिंह व भाई मनीष प्रताप सिंह दोंनों भाई वहन मैरिट में अपना स्थान बनाने पर चेयरमैन मुमताज बेगम ने ट्रॉफी ओर मैडल देकर सम्मानित किया।
अंशिका सिंह बी.डी.एम.इंटर कॉलेज शिकोहाबाद और मनीष प्रताप सिंह पाली इंटर कॉलेज शिकोहाबाद में पढते हैं। इसरो ने इस प्रतियोगिता का आयोजन 8जुलाई से 12 जुलाई के मध्य कराया था। इसमें पूरे देश के सभी वर्गों में कक्षा अनुसार लगभग 10 से 15 लाख बच्चों ने भाग लिया था। इसरो के प्रो. सतीश धवन के 100वें जन्मदिवस समारोह में राष्ट्रपति के भाषण के बाद 25सितम्बर को परिणाम घोषित किया गया। अब अंशिका एवं मनीष को इसरो की ओर से प्रमाण पत्र डाक द्वारा जल्द भेजे जायेंगें। इस मौके पर प्रधानाचार्या स्वालिया परवीन ,वरुण गौड़ व समस्त अध्यापक अध्यापिकायों ने अंशिका एवं मनीष को बधाई दी।
COMMENTS