रिपोर्ट-स्वरूप श्रीवास्तव महराजगंज 06-10-2020 महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर रात एक युवती के साथ सा...
रिपोर्ट-स्वरूप श्रीवास्तव
महराजगंज 06-10-2020
महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर रात एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने की घटना की जानकारी चौकाने वाली थी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए थे। एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई थी।
लेकिन पुलिस की गहन जांच के बाद जो तथ्य सामने आए है उसके अनुसार युवती और आरोपित लड़के के बीच लगभग दो वर्षों से संबंध चल रहा था। आरोपित लड़के ने फोन करके लड़की को खेत में बुलाया और सिर्फ उसी के द्वारा दुष्कर्म किया गया। युवती का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है। 161 का बयान भी हो गया। जिसमें सिर्फ सतीश द्वारा दुष्कर्म की बात सामने आई है। आरोपित सतीश तथा युवती के गांव के 3 लड़कों की गिरफ्तारी हुई है। सामूहिक दुष्कर्म का आरोप पीड़िता ने 161 एवं 164 के बयान में स्वयं स्वीकार नहीं किया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार एक युवती(16) जिसका संबंध सतीश (17) पुत्र धर्मेंद्र निवासी पण्डितपुर से लगभग 2 वर्षों से चल रहा था, के द्वारा दिन में 11 बजे फोन करके गांव के पास खेत मे बुलाया गया। पीड़ित सायंकाल लगभग 4 बजे अपने घर पहुंची। जिसके बाद थाने पहुंचकर सतीश व 3 अन्य के द्वारा दुष्कर्म किये जाने की तहरीर दी गई। तहरीर पंजीकृत कर ली गई। पीड़िता को मेडिकल के लिए तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। मेडिकल में कोई बाहरी या अंदरूनी चोट नही पाई गई है!
COMMENTS