रिपोर्ट संतोष सिंह महराजगंज रायबरेली। किसान बिल के समर्थन में उतरे भारतीय किसान मजदूर एशोसिएशन 'भारत' के पदाधिकारियों ने...
रिपोर्ट संतोष सिंह
महराजगंज रायबरेली। किसान बिल के समर्थन में उतरे भारतीय किसान मजदूर एशोसिएशन 'भारत' के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित धन्यवाद एवं समर्थन पत्र तहसीलदार विनोद कुमार सिंह को दिया।
किसान मजदूर एशोसिएशन के पदाधिकारी राकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि किसान हित में संगठन द्वारा दिए गये सुझावों को किसान बिल में शामिल किया गया है। वर्तमान संसदीय सत्र में किसान हित में लाए गये तीनो विधेयकों को पास करवाकर उन्हे कानून का स्वरूप दिए जाने के लिए हमारा किसान संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता है। संगठन के पदाधिकारियों प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित धन्यवाद एवं समर्थन पत्र महराजगंज तहसीलदार विनोद कुमार सिंह को दिया।इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राजकिशोर पाण्डेय, तहसील अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
COMMENTS