रिपोर्ट :अर्जुन देशवाल मेरठ,उत्तर प्रदेश। बहसूमा। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश पर नगर पंचायत बहसूमा के कर्मचारियों द्वारा विशेष सफाई अभियान ...
रिपोर्ट :अर्जुन देशवाल
मेरठ,उत्तर प्रदेश।
बहसूमा। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश पर नगर पंचायत बहसूमा के कर्मचारियों द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कर्मचारियों ने मोहल्ला सड़कवाला मंगलबाजार, मेनबाजार आदि में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नवीन राय ने बताया कि देश में फैल रही कोरोना महामारी को देखते हुए शासन ने 16 नवंबर तक विशेष सफाई अभियान के आदेश दिए हैं। जिसके चलते नगर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में फैल रही कोरोना महामारी से बचने के लिए नगर को साफ सुथरा बनाकर हरा भरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को कर्मचारियों द्वारा मंगलबाजार, सड़कवाला एवं मेन बाजार में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें नागरिकों को जागरूक करते हुए बताया कि अपने घरों के आसपास कूड़ा जमा न होने दें और सड़कों पर कहीं भी पानी भरा हुआ है उसकी सूचना नगर पंचायत कार्यालय में दें। ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि नगर की साफ सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारियों को कड़े आदेश दे रखे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी कर्मचारी इस सफाई अभियान में लापरवाही करता हुआ नजर आया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सफाई अभियान में मुख्य रूप से भवन चंद जोशी, नंदकिशोर, आनंद मणि, मुन्ना राम यादव, संदीप प्रजापति, विकास लांबा, सतीश जाटव वीरेंद्र कुमार सहित सफाईकर्मी शामिल रहे
COMMENTS