न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) बाराबंकी। 05 मार्च 2023 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत निर्धन परिवारों के 107 जोड़े दांपत्य सूत्र बंधन म...
न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)
बाराबंकी। 05 मार्च 2023
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत निर्धन परिवारों के 107 जोड़े दांपत्य सूत्र बंधन में बंध गए। ब्लॉक पूरे डलई क्षेत्र के उदई मऊ चौराहे के बगल मैदान में आयोजित समारोह में 103 हिंदू जोड़ों की शादी वैदिक रीति से गायत्री शक्ति पीठ के पुरोहितों ने कराई। वही 04 मुस्लिम युगलों का निकाह मौलवी ने कराया। कुल 120जोड़ो नवविवाहित जोड़ों को सांसद, राज्यमंत्री, ब्लॉक प्रमुख सहित अन्य अफसरों की उपस्थिति में गृहस्थी के सामान देकर विदा किया गया।
सांसद लल्लू सिंह, राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, ब्लॉक प्रमुख रत्नेश सिंह मिंटू आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की अत्यंत कल्याणकारी योजना है। जिन गरीब परिवारों के बेटे-बेटियों की शादी रुपये के अभाव में नहीं हो पाती थी, उनका विवाह सरकार करा रही है। यही नहीं, शादी में आने वाले खर्च का वहन भी सरकार खुद कर रही है। इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार की जरूरत है।
ब्लॉक प्रमुख रत्नेश सिंह मिंटूने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गरीब बेटियों के हाथ पीले कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। जरूरतमंद व्यक्ति मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन जरूर करें। कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख पूरेडलई रत्नेश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एस पी सिंह, ,, बीडीओ ज्ञानेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रत्नेश सिंह मिंटू ने की। इस मौके पर एसडीएम राम आसरे वर्मा, तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह एडीओ समाज कल्याण , दिवाकर यादव एडीओ मदनलाल, जेई सरोज पटेल मनीष सिंह ग्राम प्रधान नगर पंचायत टिकैतनगर पूर्व चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता उदईमऊ राजकुमार सिंह पूरे डलई प्रधान मनोज वर्मा शशांक निगम हितेश मिश्रा प्रधान राजेश यादव प्रधान रहमान टिकैतनगर कोतवाल सुरेश पांडे कांस्टेबल राजकुमार वर्माआदि मौजूद रहे।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत निर्धन परिवारों के 107 जोड़े दांपत्य सूत्र बंधन में बंध गए। ब्लॉक पूरे डलई क्षेत्र के उदई मऊ चौराहे के बगल मैदान में
आयोजित समारोह में 103 हिंदू जोड़ों की शादी वैदिक रीति से गायत्री शक्ति पीठ के पुरोहितों ने कराई। वही 04 मुस्लिम युगलों का निकाह मौलवी ने कराया। कुल 120जोड़ो नवविवाहित जोड़ों को सांसद, राज्यमंत्री, ब्लॉक प्रमुख सहित अन्य अफसरों की उपस्थिति में गृहस्थी के सामान देकर विदा किया गया।
सांसद लल्लू सिंह, राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, ब्लॉक प्रमुख रत्नेश सिंह मिंटू आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की अत्यंत कल्याणकारी योजना है। जिन गरीब परिवारों के बेटे-बेटियों की शादी रुपये के अभाव में नहीं हो पाती थी, उनका विवाह सरकार करा रही है। यही नहीं, शादी में आने वाले खर्च का वहन भी सरकार खुद कर रही है। इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार की जरूरत है।
ब्लॉक प्रमुख रत्नेश सिंह मिंटूने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गरीब बेटियों के हाथ पीले कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। जरूरतमंद व्यक्ति मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन जरूर करें। कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख पूरेडलई रत्नेश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एस पी सिंह, ,, बीडीओ ज्ञानेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रत्नेश सिंह मिंटू ने की। इस मौके पर एसडीएम राम आसरे वर्मा, तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह एडीओ समाज कल्याण , दिवाकर यादव एडीओ मदनलाल, जेई सरोज पटेल मनीष सिंह ग्राम प्रधान नगर पंचायत टिकैतनगर पूर्व चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता उदईमऊ राजकुमार सिंह पूरे डलई प्रधान मनोज वर्मा शशांक निगम हितेश मिश्रा प्रधान राजेश यादव प्रधान रहमान टिकैतनगर कोतवाल सुरेश पांडे कांस्टेबल राजकुमार वर्माआदि मौजूद रहे।
COMMENTS