न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) बाराबंकी: 04 नवंबर 2025 नदियों में मत्स्य संपदा के निरंतर बनाए रखने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजन...
न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)
बाराबंकी: 04 नवंबर 2025
नदियों में मत्स्य संपदा के निरंतर बनाए रखने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत मत्स्य विभाग बाराबंकी के तत्वावधान में मंगलवार को सदस्य विधान परिषद अंगद सिंह द्वारा विकासखंड रामनगर मे संजय सेतु के निकट घाघरा नदी में 2 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय किया गया।कार्यक्रम के दौरान सदस्य विधान परिषद अंगद सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा नदियों के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन हेतु यह कार्य किया जा रहा है जिससे मछलियों का उत्पादन बढ़ने के साथ-साथ मछुआ समुदाय के निर्बल व्यक्तियों को रोजगार के अधिक संसाधन भी उपलब्ध होंगे।
जिले के मुख्य कार्यकारी अच्छे लाल निषाद ने बताया की 2 लाख रोहू कतला नयन प्रजाति की मत्स्य अंगुलिकाओं का क्रय उपरोक्त योजना अंतर्गत उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम की अयोध्या हैचरी से किया गया । ज्ञातव्य हो कि नदियों में मछलियों की कमी ना रहे इसके लिए प्रतिवर्ष मत्स्य विभाग द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
इस अवसर पर मत्स्य अधिकारी विवेक निगम, मत्स्य निरीक्षक हेमंत कुमार वर्मा, कार्यालय की वरिष्ठ सहायक सुनील कुमार,अब्दुल मन्नान प्रधान लैन, तथा मड़ना के पूर्व प्रधान दिनेश सिंह सहित तमाम मत्स्य पालक उपस्थित रहे।


COMMENTS