न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) बाराबंकी: 27 जनवरी,2026 बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की इकाई हैदरगढ़ में धूमधाम से 77वाॅ गणतंत्र दिवस मनाया गया। ...
न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)
बाराबंकी: 27 जनवरी,2026
बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की इकाई हैदरगढ़ में धूमधाम से 77वाॅ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चीनी मिल के महाप्रबन्धक-इंजी0 अजय श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। भारत माता की ड्रेस में स्कूली बालिकाओं ने सुरीले एवं राष्ट्रभक्ति अन्दाज में राष्ट्रगान गाया। महाप्रबन्धक श्री श्रीवास्तव ने सुरक्षा गार्ड का निरीक्षण किया एवं परेड की सलामी ली। सुरक्षाकर्मियों ने भी राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। गणतंत्र के उपलक्ष्य में राष्ट्रगान के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर महाप्रबन्धक ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित अन्य उपस्थित लोगों को बताया कि हमारा संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। हम सभी का कर्तव्य है कि हम राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। हमारी चीनी मिल टीम की मेहनत, लगन एवं उत्साह के बल पर हमारी इकाई मेरिट के मामले में प्रत्येक क्षेेत्र में अपना प्रमुख स्थान बनाने की ओर अग्रसर है। एक मजबूत टीम ही किसी संगठन को ऊॅचाई तक ले जाती है।
कार्यक्रम का संचालन चीनी मिल के मुख्य प्रबन्धक-मानव संसाधन एवं प्रशा0 उपदेश शर्मा ने किया और उपस्थित लोगों का लक्ष्य प्राप्ति हेतु उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें संबोधित किया। इस अवसर पर व0 वैज्ञानिक डा0 प्रताप सिंह, महाप्रबन्धक-वाणिज्य गिरिजेश लाल श्रीवास्तव, उप महाप्रबन्धक-गन्ना धर्मेश मेहरोत्रा, एजीएम-उत्पादन योगेन्द्र कनौजिया, सभी अनुभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारीगण, सीटीटी के अधिकारी व बच्चे उपस्थित रहे।


COMMENTS