रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कान्त,बहराइच, उत्तर प्रदेश 27 फरवरी 2026 न्यूज ऑफ इंडिया एजेंसी बहराइच बहराइच-आज फागुन सुदी ग्यारस के अवसर पर...
रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कान्त,बहराइच, उत्तर प्रदेश
27 फरवरी 2026
न्यूज ऑफ इंडिया एजेंसी बहराइच
बहराइच-आज फागुन सुदी ग्यारस के अवसर पर श्री श्याम प्रभु रानी सती मंदिर नानपारा में हजारों की संख्या में निशान लेकर श्रद्धालु पहुंचे और निशान अर्पित किए ! नानपारा धाम के श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए विश्वनाथ मंदिर एवं वापस मंदिर प्रांगण पहुंच कर निसान अर्पित किया ! रुपईडीहा से हजारों की संख्या में श्याम भक्त निशान लेकर पहुंचे ! मटेरा ,कोयलहवा , रेउसा , बरदहा ,शिवपुर ,बहराइच और तिकुनिया के श्रद्धालु भी निशान लेकर आए ! नगर में कई जगह विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया ! मंदिर कमेटी के सुरेश गोयल ,रामस्वरूप अग्रवाल, राजेंद्र मनीरामका, नरेश चंद्र अग्रवाल ,राजेश भीमराजका ,उमेश चंद्र शाह, अजय अग्रवाल, पीयूष डालमिया, अजय टेकरीवाल, दिनेश शाह आशीष खेमका, गुड्डू ऐरन ,आनंद अग्रवाल, नवीन शाह आदि व्यवस्था में रहे ! निशान के साथ गायक कुमार सानू ने अपने सुमधुर भजनों से भक्तों को सरोबार करते रहे ! नानपारा के सीओ पहुप सिंह और कोतवाल राज नाथ सिंह भारी पुलिस बल के साथ निशान यात्रा में व्यवस्था हेतु लगातार उपस्थित रहे ।
COMMENTS