दुर्घटना बे ग्राम हाड़ा निवासी 33 वर्षीय युवक की हुई मौत परिजन दुर्घटना स्थल के लिए रवाना रिपोर्ट -धर्मेन्द्र कान्त ,बहराइच, उत्...
दुर्घटना बे ग्राम हाड़ा निवासी 33 वर्षीय युवक की हुई मौत
परिजन दुर्घटना स्थल के लिए रवाना
रिपोर्ट -धर्मेन्द्र कान्त ,बहराइच, उत्तर प्रदेश
23 फरवरी 2026
न्यूज ऑफ इंडिया एजेंसी बहराइच
बहराइच- पड़ोसी देश नेपाल में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी, तभी बेनिघाट क्षेत्र में अनियंत्रित होकर त्रिशूली नदी में गिर गई। हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना बेनिघाट के पास हुई, जहां पहाड़ी मार्ग पर बस संतुलन खो बैठी और सीधे नदी में जा गिरी। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
इस दर्दनाक हादसे में उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के नानपारा क्षेत्र के हाड़ा बसहरी निवासी 33 वर्षीय मनीष शुक्ला पुत्र रामपाल शुक्ला की भी मौत हो गई। जैसे ही घटना की सूचना परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अंतिम संस्कार और अन्य औपचारिकताओं के लिए नेपाल रवाना हो गए हैं।
हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
COMMENTS