भारत की जनगणना–2027 के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर (FT) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

  जनगणना के सटीक आंकड़े जनकल्याणकारी योजनाओं की आधारशिला –डीएम न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) बाराबंकी: 16 मार्च 2026  भारत की जनगणना–2027 के प्रथ...

 



जनगणना के सटीक आंकड़े जनकल्याणकारी योजनाओं की आधारशिला –डीएम


न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)

बाराबंकी: 16 मार्च 2026


 भारत की जनगणना–2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” के सफल संचालन हेतु जनपद बाराबंकी में फील्ड ट्रेनर (FT) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, अयोध्या रोड, निकट रसौली, बाराबंकी में प्रारंभ किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी शशांक त्रिपाठी के करकमलों द्वारा फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में जनगणना कार्य का शुभारंभ आज से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार की जनगणना पूर्णतः ऐप आधारित एवं डिजिटल माध्यम से की जाएगी, जिससे आंकड़ों के संकलन, संधारण तथा विश्लेषण में काफी सुविधा होगी और योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में सटीकता आएगी।

उन्होंने कहा कि जनगणना जनकल्याण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। सही एवं सटीक आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर सकती है। जिस प्रकार किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच प्रयोगशाला में विभिन्न परीक्षणों के माध्यम से की जाती है, उसी प्रकार समाज की वास्तविक स्थिति का आकलन भी जनगणना के माध्यम से किया जाता है। इसलिए सभी प्रशिक्षु पूरी गंभीरता और मनोयोग के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा सही और विश्वसनीय आंकड़ों के संकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं, जिससे देश के विकास एवं प्रगति में योगदान दिया जा सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना कार्य दो चरणों में संपादित किया जाएगा। प्रथम चरण में “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” का कार्य किया जाएगा, जबकि द्वितीय चरण में वर्ष 2027 में जनसंख्या की गणना का कार्य किया जाएगा।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं जिला जनगणना अधिकारी निरंकार सिंह ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनगणना कार्य की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारियों को गंभीरता से आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी नवाबगंज आनंद तिवारी, मण्डल स्तरीय मास्टर ट्रेनर, तहसीलदार नवाबगंज सहित नामित फील्ड ट्रेनर एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

COMMENTS

https://www.youtube.com/newsofindia

आओ पत्रकार न्यूज़ पढ़ें !

आओ  पत्रकार  न्यूज़  पढ़ें  !
Name

a,4,AJAB GAJAB,82,Andhra Pradesh,1,ASAM,2,BHOPAL,1,BIHAR,169,BLOG,19,chattisgagh,1,CHATTISGARH,13,DELHI,53,ENTERTAINMENT,15,Film,4,GUJRAT,3,HARIYANA,9,HEALTH,11,HIMANCHAL,5,himanchal pradesh,16,jammu & Kashmir,8,JAMMU-KASHMIR,9,JHARKHAND,28,kolkata,12,LIFESTYLE,10,MADHYA PRADESH,239,MAHARASHTRA,12,Maharastra,3,NATIONAL,35,PANJAB,4,POLITCAL NEWS,23,RAJASTHAN,33,SPORT,4,STATE,6,TAMILNADU,3,UTTAR PRADES,21,UTTAR PRADESH,9030,Uttara pradesh,3,uttarakhand,12,Uttarpradesh,3,utter pradesh,810,utterakhand,2,Uttra pradesh,2,uttrakhand,2,v,1,VIDEO,1,West bangal,10,WEST BENGAL,11,WORLD,17,अजब - गजब,1,अजब गजब,6,अजब- गजब,1,अजब-गजब,2,अंतरराष्ट्रीय,6,असम,1,उत्तर प्रदेश,21,उत्तर उत्तर,1,उत्तर दिया,7,उत्तर प्रदेश,6578,उत्तर प्रदेश के,1,उत्तरप्रदेश,1,उत्तराखंड,77,उत्तराखण्ड,1,कविता,10,कहानी,1,कार्य समीक्षा,2,कृषि,1,गुजरात,2,छत्तीसगढ़,7,जम्मू,1,जम्मू कश्मीर,1,झारखंड,15,दिल्ली,3,धर्म,7,नई दिल्ली,3,पंजाब,3,पर्यावरण,1,पश्चिम बंगाल,179,बिहार,367,बेदाग-धब्बे,1,मध्य प्रदेश,62,मध्यप्रदेश,143,महाराष्ट्र,1,मुद्दा,2,मुबंई,1,मुंबई,1,योग,11,राजस्थान,52,राष्ट्रीय,7,वेस्ट बंगाल,6,समाज,13,साहित्य,8,स्पेशल कवरेज,7,हरियाणा,4,हिमाचल प्रदेश,112,हिमांचल प्रदेश,1,
ltr
item
NEWS OF INDIA /न्यूज़ ऑफ़ इंडिया: भारत की जनगणना–2027 के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर (FT) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
भारत की जनगणना–2027 के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर (FT) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEh65rForp5xn43eLISnHezg8ZlLJyCTRo-bInuwGzzOkrSIvcKSVetF6eCwJPNOobYUeps-tFE_SrblE4xGxpRSZf3RrO9GdusnWkONh1RGquWemeXlINyAyBYD54sl-6LDNDgDNnqnIJEKZW_GsAY74DiNMtl5RDtbpnmxvv7nj2I_oaQdeYW-zinl76o/w640-h426/IMG-20260316-WA0007.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEh65rForp5xn43eLISnHezg8ZlLJyCTRo-bInuwGzzOkrSIvcKSVetF6eCwJPNOobYUeps-tFE_SrblE4xGxpRSZf3RrO9GdusnWkONh1RGquWemeXlINyAyBYD54sl-6LDNDgDNnqnIJEKZW_GsAY74DiNMtl5RDtbpnmxvv7nj2I_oaQdeYW-zinl76o/s72-w640-c-h426/IMG-20260316-WA0007.jpg
NEWS OF INDIA /न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
https://www.newsofindia.in/2026/03/2027-ft.html
https://www.newsofindia.in/
https://www.newsofindia.in/
https://www.newsofindia.in/2026/03/2027-ft.html
true
2730746475408703430
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy