25 हजार के इनामी सहित 3 गिरफ्तार सौरभ गुप्ता, जनपद कासगंज दिनाँक- 7-04-2024 कासगंज। थाना कासगंज पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए...
25 हजार के इनामी सहित 3 गिरफ्तार
सौरभ गुप्ता, जनपद कासगंज
दिनाँक- 7-04-2024
कासगंज। थाना कासगंज पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 25 हजार के इनामी वांछित सहित 3 लोगों को अवैध शस्त्र फेक्ट्री चलाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 6 तमंचे चालू हालत (315, 12 व 32 बोर) एवं 1 पिस्टल मय मैगजीन 32 बोर, 8 कारतूस (315,12 व 32 बोर) एवं 11 तमंचे अधबने बट व नाल तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये हैं।
पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक द्वारा लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद में अवैध शस्त्रों की तस्करी, निर्माण के सम्बन्ध में चलाये जा रहे विशेष चलाया जा रहा है। दिनांक 06/07 अप्रैल 2024 की रात्रि में क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में थाना कासगंज, एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा कासगंज क्षेत्र में ततारपुर पुराने भट्टे के पास खण्डहर जंगल में संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री लार छापा मारकर 3 अभियुक्त चन्दन ठाकुर पुत्र राधेश्याम उर्फ राधेलाल नि0 पालनगर गंगेश्वर कालौनी थाना व जनपद कासगंज, प्रिंस ठाकुर पुत्र हरेन्द्र सोलंकी नि0 ग्राम गेंदूपुरा थाना अमांपुर जनपद कासगंज, हाशिम पुत्र मकसूर अहमद नि0 कमालपुर थाना अमांपुर जनपद कासगंज को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से मौके पर संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री उपकरण सहित 1 देशी पिस्टल 32 बोर, 1 तमंचा 315 बोर, 1 तमंचा 12 बोर, 2 पोनिया 315 बोर, 2 तमंचा 32 बोर, 3 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 3 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 11 बट अधबने लोहा व एवं अधबनी नाल तथा भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।
इस संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त चन्दन ठाकुर थाना कासगंज की घटना दिनांक 02.02.2024 से सम्बन्धित मु0अ0सं0 77/24 धारा 147/148/149/307/323/504/506 भादवि के हत्या के प्रयास के अभियोग का वांछित एवं थाना कासगंज से 25,000 का इनामी है। पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षके रामवकील सिंह थाना कोतवाली कासगंज, निरीक्षक प्रवेश राणा प्रभारी सर्विलांस, उप निरीक्षक विनय शर्मा प्रभारी एसओजी, वरिष्ठ उप निरीक्षक चंचल सिरोही, उप निरीक्षक भिकारीलाल शर्मा, उप निरीक्षक सुमित त्रिपाठी थाना व जनपद कासगंज शामिल रहे।
COMMENTS