न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) बाराबंकी: 13 मार्च,2026 बाराबंकी जनपद के थाना लोनीकटरा क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुए पारिवारिक विवाद का मामला पु...
न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)
बाराबंकी: 13 मार्च,2026
बाराबंकी जनपद के थाना लोनीकटरा क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुए पारिवारिक विवाद का मामला पुलिस की काउंसलिंग के बाद आपसी सहमति से सुलझा लिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्हुपुर निवासी कंचन पत्नी रूपेश रावत ने अपने पति रूपेश रावत पुत्र अमरीश रावत के साथ पारिवारिक विवाद को लेकर थाना लोनीकटरा में प्रार्थना पत्र दिया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को मिशन शक्ति केंद्र, थाना लोनीकटरा में बुलाया गया।
शुक्रवार 13 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक जितेंद्र, मिशन शक्ति में नियुक्त महिला आरक्षी रीता मौर्या तथा हेड कांस्टेबल संजय की मौजूदगी में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई। इस दौरान क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों को भी बुलाया गया, जिन्होंने दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।
काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति बन गई और दोनों पक्षों ने सुलह-समझौता कर लिया। काउंसलिंग के बाद आवेदिका कंचन अपने पति रूपेश रावत के साथ ससुराल जाने के लिए राजी हो गई।
पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत इस तरह के पारिवारिक विवादों को बातचीत और काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जाता है, जिससे परिवार टूटने से बच सके और आपसी रिश्तों में फिर से सामंजस्य स्थापित हो सके।


COMMENTS