रिपोर्ट - धर्मेन्द्र कान्त,बहराइच, उत्तर प्रदेश 6 मार्च 2026 न्यूज ऑफ इंडिया एजेंसी बहराइच बहराइच - नगर के रामलीला चबूतरा पर चित...
रिपोर्ट - धर्मेन्द्र कान्त,बहराइच, उत्तर प्रदेश
6 मार्च 2026
न्यूज ऑफ इंडिया एजेंसी बहराइच
बहराइच - नगर के रामलीला चबूतरा पर चित्रगुप्त समिति नानपारा के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, सौहार्द और सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के बुद्धिजीवियों, वरिष्ठजनों तथा युवाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य अनुराग श्रीवास्तव ने अपने ओजस्वी, संतुलित और प्रभावी अंदाज़ में किया। उनके सारगर्भित शब्दों ने कार्यक्रम को एक गरिमामयी दिशा प्रदान की। समारोह के दौरान आयोजित भजन संध्या में कायस्थ समाज के धर्म ध्वज सहाय ने अपनी मधुर वाणी से भक्ति रस की ऐसी सरिता प्रवाहित की कि उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो उठा। भजनों की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह से सराबोर हो गया। इस अवसर पर समारोह में पधारे सभी गणमान्य अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया। सम्मान समारोह के माध्यम से समाज के प्रति उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता, पारस्परिक प्रेम तथा सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया। समारोह के दौरान आपसी मेल-मिलाप, भाईचारे और सामाजिक समरसता की अद्भुत झलक देखने को मिली। इस भव्य आयोजन ने यह संदेश दिया कि पर्व केवल उत्सव नहीं होते, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कारों को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम भी होते हैं।
COMMENTS