डॉ दिलीप कुमार झा पत्रकार न्यूज गोड्डा झारखंड । दिनांक 3/3/2026 गोड्डा । अपने सरल स्वभाव और वक्त पर अपना रौद्र रूप दिखाने वाले ...
डॉ दिलीप कुमार झा पत्रकार न्यूज गोड्डा झारखंड ।
दिनांक 3/3/2026
गोड्डा । अपने सरल स्वभाव और वक्त पर अपना रौद्र रूप दिखाने वाले पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी दिनेश महली दो साल से अपनी सेवा गोड्डा नगर थाना प्रभारी के रूप में दे रहे हैं लेकिन इस दरम्यान किसी बड़े अपराध की घटना क्षेत्र में नहीं घटी है और अपराधों पर नियंत्रण हुआ है । छोटी मोटी घटनाएं होती हैं लेकिन त्वरित कार्रवाई कर घटना को अपने नियंत्रण में लेकर शांति व्यवस्था करने में कामयाब हो जाते हैं ये इनकी खासियत है ।हाल में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में अपनी सक्रियता की वजह से सफलता पूर्वक चुनाव और मतगणना कराने में सफल रहे । अब होली और रमजान जैसे दोनों त्यौहार एक साथ हैं इसमें अल्पसंख्यक समुदाय और बहुसंख्यक समुदाय के लोगों को आमंत्रण भेजकर जनप्रतिनिधियों के साथ हर समस्याओं का समाधान करने की कोशिश की है ।बहुत कम गोड्डा नगर थाना प्रभारी ही अपना कार्यकाल बिना विवाद के पूर्ण कर पाते हैं ये इतिहास रहा है यहां का लेकिन पुलिस निरीक्षक दिनेश महली ने न अपना कार्यकाल पूरा किया बल्कि किसी विवाद में भी इनका कोई नाम नहीं आया ये सबसे बड़ी इनकी उपलब्धि है। एक अनौपचारिक साक्षात्कार में उन्होंने बताया गोड्डा के लोग शांतिप्रिय और आपसी सामाजिक एकता और प्रेम सद्भाव से अपना अपना त्यौहार मनाते चले आ रहे हैं पुलिस और प्रशासन की सहायता करते हैं इसीलिए कोई विवाद नहीं होता है । छोटे मोटे चोरी की घटनाएं कभी कभी होती है लेकिन पुलिस की सक्रीयता से घटना का उद्भेदन भी कर लिया जाता है ।यहां मुझे हर वर्ग से सहयोग मिलता रहा हैं और आगे भी मिलता रहेगा ऐसा मैं आशा करता हूं ।अभी होली के अवसर पर दिए गए प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें डीजे, शराब के उपयोग पर प्रतिबंध लगाएं सोशल मीडिया द्वारा किसी तरह का भ्रम न फैलाया जाए जिससे माहौल खराब हो नहीं तो कानून के दायरे में रहते हुए उनपर कार्रवाई होगी । जबरदस्ती किसी को रंग न लगाएं और अश्लील फूहड़ गाने न बजाएं । किसी तरह की आपत्ति होने पर तुरंत हमारे नंबर पर संपर्क करें अविलंब कार्रवाई होगी ये मैं वादा करता हूं हुडदंग नहीं करें और कानून का पालन करें प्रेम से त्यौहार मनाए मेरी शुभकामनाएं हैं इस रंगों के शुभावसर पर ।
COMMENTS