डॉ o दिलीप कुमार झा पत्रकार न्यूज गोड्डा । दिनांक 18/5/2026 गोड्डा । आज सुबह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गोड्डा सांसद भागल...
डॉ o दिलीप कुमार झा पत्रकार न्यूज गोड्डा ।
दिनांक 18/5/2026
गोड्डा । आज सुबह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गोड्डा सांसद भागलपुर रोड स्थित इंद्रा पावर फिलिंग स्टेशन पर पहुंच कर उन्होंने सीएनजी और पीएनजी गैस पाइप लाइन का उद्घाटन किया ।उद्घाटन समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष गोड्डा सुशील रवानी ,नगर पंचायत अध्यक्ष महगामा प्रबोध सोरेन हिंदुस्तान पेट्रोलियम के महा प्रबंधक अरविंद त्रिपाठी अपने अन्य सहायकों के साथ उपस्थित हुए ।
गोड्डा सांसद के अभिभाषण के पूर्व गोड्डा नगर परिषद अध्यक्ष, महगामा अध्यक्ष , गोड्डा जिला भाजपा अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उनका अभिवादन किया । पर्दे पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंसहित ह का गोड्डा एवं संथाल परगना के लोगों के लिए संबोधन किया गया जिसमें स्थानीय सांसद एवं प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ये विकास की धारा देखने को मिल रही है ।
तत्पश्चात गोड्डा सांसद को महाप्रबंधक द्वारा सम्मानित करते हाय एक शाल और एक नटराज की कांस्य प्रतिमा भेंट की गई । गोड्डा सांसद ने अपने अभिभाषण में बताया गोड्डा ,पाकुड़ ,साहिबगंज ,जामताड़ा ,दुमका , इस योजना को लाने में कितनी कठिनाइयां हुई जबकि देवघर तो पहले ही इन योजनाओं से जुड़ चुका था ये बाबा धाम की नगरी थी उनकी कृपा से वहां तो लग चुकी थी । इस योजना के लिए जो राशि खर्च करनी थी बोर्ड के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों के सहयोग से ये संभव हुआ । गोड्डा के विकास में ये एक और अध्याय जुड़ गया हैं । यहां की जनता। की बहुत दिनों से मांग थी उसे आज प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री के सहयोग से पूरा कर दिया गया । गोड्डा के आसपास ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए ये सुविधा मिल जाएगी । उदघाटन सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष गोड्डा लक्ष्मी चक्रवर्ती ,नगर परिषद अध्यक्ष सुशील रवानी ,उपाध्यक्ष पूजा तिवारी ,राजेश झा पूर्व भाजपा अध्यक्ष ,कृष्ण मुरारी चौबे ,कृष्ण कन्हैया ,सुभाष चंद्र यादव प्रबोध सोरेन महगामा नगर पंचायत अध्यक्ष ,पवन झा किसान सेल गोड्डा ,सहित अन्य समर्थकों की भीड़ भारी संख्या में उपस्थित थी ।
COMMENTS