विद्युत पोल शिफ्टिंग एवं वृक्ष पातन की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, कार्य में तेजी लाने के निर्देश न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) बाराबंकी, 25 ज...
विद्युत पोल शिफ्टिंग एवं वृक्ष पातन की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, कार्य में तेजी लाने के निर्देश
न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)
बाराबंकी, 25 जून 2026
जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने राज्य मार्ग-127 अंतर्गत भेलसर -टिकैतनगर -रामनगर -फतेहपुर मार्ग के चेनज 8.00 से 35.00 तक लगभग 27 किलोमीटर लंबाई में प्रस्तावित चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग ₹91.87 करोड़ लागत की परियोजना की प्रगति का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विद्युत पोल शिफ्टिंग एवं मार्ग में बाधक वृक्षों के पातन की धीमी प्रगति पर रोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना के अनुसार इन कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि सड़क निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
इस दौरान जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण में डाली जा रही जीएसबी परत का निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता का परीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों को निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप संपादित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण एजेंसी द्वारा स्थापित प्लांट का भी अवलोकन किया तथा कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता बनाए रखने एवं नियमित परीक्षण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रीय आवागमन को सुगम बनाने तथा जनसामान्य को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड-01 के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


COMMENTS