न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) बाराबंकी: 04 जलाई,2026 बाराबंकी की दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र क में शनिवार को गैस रिसाव होने से आग लग गई। घटना कोतवा...
न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)
बाराबंकी: 04 जलाई,2026
बाराबंकी की दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र क में शनिवार को गैस रिसाव होने से आग लग गई।
घटना कोतवाली क्षेत्र के नियामतपुर गांव की है जहां पर रेगुलेटर से गैस के रिसाव होने से रामनिहोर के किचन में आग लग गई। चीख पुकार सुन ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और भय का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते परिजनों और ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन आग बुझाते समय पिता पुत्र झुलस गए।
रामनिहोर के मुताबिक पुत्री रोटी बनाने जा रही थी और जैसे ही किचन में गैस चालू कर लाइटर जलाया की किचन में अचानक आग लग गई। आग ने सबसे पहले किचन को अपनी चपेट में ले लिया और किचन में रखे प्लास्टिक के डिब्बे आग की चपेट में आकर जल गए और आग फैल गई। चीख पुकार सुन मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए लेकिन गैस से रिसाव होने के कारण घर के अंदर जाने में सभी डर रहे थे। हमने और पुत्र हिमांशु ने हिम्मत दिखाते हुए सिलेंडर को किचन के बाहर निकाला और किसी तरह आग पर काबू पाया।
आग बुझाने में राम निहार और इनके पुत्र हिमांशु झुलस गए। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ी घटना घटित होने से बच गई।सूचना पर इंडियन गैस एजेंसी के कर्मी भी मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा जांच पड़ताल की गई।

COMMENTS