18 से 28 अगस्त तक चलेगा विशेष मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान, 5 से 10 वर्ष के प्रत्येक पात्र बच्चे का होगा टीकाकरण : डीएम

न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) बाराबंकी, 06 अगस्त 2026 जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ...




न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)

बाराबंकी, 06 अगस्त 2026


जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स (डीटीएफआई) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 18 अगस्त से 28 अगस्त, 2026 तक संचालित होने वाले विशेष मीजल्स-रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि मीजल्स एवं रूबेला जैसी संक्रामक बीमारियों के उन्मूलन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। इसके लिए सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों, मदरसों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएं तथा विद्यालयवार माइक्रोप्लान तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अभियान प्रारम्भ होने से पूर्व व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। विद्यालयों में प्रार्थना सभाओं, अभिभावक-शिक्षक बैठकों (पीटीएम), ग्राम स्तर पर आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाए तथा किसी भी प्रकार की भ्रांतियों का समय रहते निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से अभियान की सफलता सुनिश्चित करें।

बैठक में बताया गया कि अभियान के अंतर्गत 18, 20, 21, 24, 25, 27 एवं 28 अगस्त को विशेष विद्यालय आधारित टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को एमआर वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक दी जाएगी। प्रत्येक एएनएम को प्रतिदिन 100 से 125 बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया गया है। सभी सत्र स्थलों पर एमआर वैक्सीन, सिरिंज, एनाफाइलेक्सिस किट, पैरासिटामोल एवं अन्य आवश्यक लॉजिस्टिक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रत्येक विद्यालय में नोडल शिक्षक नामित किए जाएंगे तथा आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के सहयोग से पात्र बच्चों की सूची तैयार की जाएगी। अभियान की दैनिक प्रगति यू-विन पोर्टल एवं अन्य निर्धारित पोर्टलों पर दर्ज की जाएगी तथा जिला एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतिदिन समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारीगण, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित विभिन्न विभागों के जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।

COMMENTS

https://www.youtube.com/newsofindia

आओ पत्रकार न्यूज़ पढ़ें !

आओ  पत्रकार  न्यूज़  पढ़ें  !
Name

a,4,AJAB GAJAB,82,Andhra Pradesh,1,ASAM,2,BHOPAL,1,BIHAR,169,BLOG,19,chattisgagh,1,CHATTISGARH,13,DELHI,53,ENTERTAINMENT,15,Film,4,GUJRAT,3,HARIYANA,9,HEALTH,11,HIMANCHAL,5,himanchal pradesh,16,jammu & Kashmir,8,JAMMU-KASHMIR,9,JHARKHAND,28,kolkata,12,LIFESTYLE,10,MADHYA PRADESH,239,MAHARASHTRA,12,Maharastra,3,NATIONAL,35,PANJAB,4,POLITCAL NEWS,23,RAJASTHAN,33,SPORT,4,STATE,6,TAMILNADU,3,UTTAR PRADES,21,UTTAR PRADESH,9188,Uttara pradesh,3,uttarakhand,12,Uttarpradesh,3,utter pradesh,810,utterakhand,2,Uttra pradesh,2,uttrakhand,2,v,1,VIDEO,1,West bangal,10,WEST BENGAL,11,WORLD,17,अजब - गजब,1,अजब गजब,6,अजब- गजब,1,अजब-गजब,2,अंतरराष्ट्रीय,6,असम,1,उत्तर प्रदेश,21,उत्तर उत्तर,1,उत्तर दिया,7,उत्तर प्रदेश,6578,उत्तर प्रदेश के,1,उत्तरप्रदेश,1,उत्तराखंड,77,उत्तराखण्ड,1,कविता,10,कहानी,1,कार्य समीक्षा,2,कृषि,1,गुजरात,2,छत्तीसगढ़,7,जम्मू,1,जम्मू कश्मीर,1,झारखंड,15,दिल्ली,3,धर्म,7,नई दिल्ली,3,पंजाब,3,पर्यावरण,1,पश्चिम बंगाल,179,बिहार,367,बेदाग-धब्बे,1,मध्य प्रदेश,62,मध्यप्रदेश,143,महाराष्ट्र,1,मुद्दा,2,मुबंई,1,मुंबई,1,योग,11,राजस्थान,52,राष्ट्रीय,7,वेस्ट बंगाल,6,समाज,13,साहित्य,8,स्पेशल कवरेज,7,हरियाणा,4,हिमाचल प्रदेश,112,हिमांचल प्रदेश,1,
ltr
item
NEWS OF INDIA /न्यूज़ ऑफ़ इंडिया: 18 से 28 अगस्त तक चलेगा विशेष मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान, 5 से 10 वर्ष के प्रत्येक पात्र बच्चे का होगा टीकाकरण : डीएम
18 से 28 अगस्त तक चलेगा विशेष मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान, 5 से 10 वर्ष के प्रत्येक पात्र बच्चे का होगा टीकाकरण : डीएम
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEg3xQXLorBeyy8YbQFGSw9bAQTSgPnvqMPilxyyD9C_GkcTBdmSFH6fMHdYdKo76IPmhee3QANONtqWluO77w0TvhwrNjLfxaj0RyiBUq79xjWhTiMo3IJTITP8njxi3RQr0kfJNEus1RCszAaYR6VeeE26I3vniEFhv0bGouzDB0uyhPyswmapEwpLxmk/w640-h480/1002960078.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEg3xQXLorBeyy8YbQFGSw9bAQTSgPnvqMPilxyyD9C_GkcTBdmSFH6fMHdYdKo76IPmhee3QANONtqWluO77w0TvhwrNjLfxaj0RyiBUq79xjWhTiMo3IJTITP8njxi3RQr0kfJNEus1RCszAaYR6VeeE26I3vniEFhv0bGouzDB0uyhPyswmapEwpLxmk/s72-w640-c-h480/1002960078.jpg
NEWS OF INDIA /न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
https://www.newsofindia.in/2026/08/18-28-5-10.html
https://www.newsofindia.in/
https://www.newsofindia.in/
https://www.newsofindia.in/2026/08/18-28-5-10.html
true
2730746475408703430
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy