दरियाबाद ब्लॉक में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास एवं जनकल्याण योजनाओं की प्रदर्शनी न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) बाराबंकी: 03 अक्टूबर,2026 स...
दरियाबाद ब्लॉक में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास एवं जनकल्याण योजनाओं की प्रदर्शनी
न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)
बाराबंकी: 03 अक्टूबर,2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, दरियाबाद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित "मेरे सपनों का भारत" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उनकी आंखों में सुनहरे भविष्य के सपने देखना ही सच्ची सेवा का सुख है। शिक्षा, संस्कार और सेवा के माध्यम से प्रत्येक बच्चे के सपनों को नई उड़ान देना सरकार का संकल्प है, ताकि देश का भविष्य और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बन सके।
इसके उपरांत राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने विकास खंड दरियाबाद परिसर में विकास एवं जनकल्याण योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने ब्लॉक प्रमुख आकाश पांडेय के साथ फीता काटकर एवं कबूतर उड़ाकर किया।
कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री ने विकास खंड परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने बाल विकास एवं पुष्टाहार, कृषि, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की।
सभा को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से पहुंचाया जा रहा है और अधिक से अधिक लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, बड़ी संख्या में लाभार्थी, स्थानीय नागरिक, भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


COMMENTS