रिपोर्ट - भैरु सिंह राठौड़, भीलवाड़ा (राजस्थान) 09799988158* भीलवाड़ा, राजस्थान (भैरु सिंह राठौड़)! मुश्किलों का कहर हो या कोई प...
रिपोर्ट - भैरु सिंह राठौड़, भीलवाड़ा (राजस्थान) 09799988158*
भीलवाड़ा, राजस्थान (भैरु सिंह राठौड़)! मुश्किलों का कहर हो या कोई प्राकृतिक आपदा हो, उसके हौसले और जज्बे का कोई सानी नहीं है! इस बात का अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अभी हाल ही में कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी में उसकी मदद के हाथ लोगों के बीच बढ़े तो उसने मजहब और धर्म का तक़ाज़ा नहीं करते हुए मजहबी दीवारों को धराशायी करते हुए जिस तरह लोगों की मदद की मिसाल पेश की वो वाकई काबिले तारीफ है! कहते हैं अपने लिए तो हर कोई जीता हैं मगर जो दूसरों के लिए जिंदगी जिए उसके जीवन का आनंद ही कुछ अलग होता है! जी हाँ हम बात कर रहे हैं उदयपुर निवासी स्वच्छ छवि और सच बोलने तथा हिन्दू धर्म की प्रबल पक्षधर ओजस्वी वक्ता तथा भ्रष्टाचार एवं अत्याचार निवारण न्यास की उदयपुर संभागीय संस्थापक बसन्ती देवी वैष्णव की! उदयपुर में बसन्ती देवी किसी परिचय की मोहताज नही है बल्कि उसके कर्म और निष्ठा तथा जिम्मेदारी ही उसकी पहचान है! शुरू से राजनीति का शोक मन में पाले बसन्ती देवी जनसेवा की प्रबल पक्षधर रही हैं! यह बात अलग है कि पार्टी के क्षेत्रिय नेताओं ने उन्हें कोई तवज्जो नहीं दी है मगर मन में दृढ इच्छा शक्ति की धनी बसन्ती देवी ने भाजपा को छोड़ आम आदमी पार्टी के बैनर तले 2019 में वार्ड नंबर 53 में पार्षद का चुनाव लड़ा और लोगों के दिल में अपनी अलग जगह बनाने में कामयाब रही! यह अलग बात है कि वो यह चुनाव हार गई! चुनाव में अपनी मजबूत दावेदारी से भाजपा और कांग्रेस वालों के पसीने छूटते नजर आए जिसकी बदौलत आज वो मजबूत स्थिति में फिर से भाजपा में है! वह महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, गौरक्षा, राष्ट्र धर्म जैसे मुद्दे को प्राथमिकता देती हैं! बसंती देवी ने इस संवाददाता भैरु सिंह राठौड़ द्वारा अलग अलग मुद्दे पर पुछे गए सवालों के जवाब बड़ी बेबाकी से दिए! बसंती देवी अपना राजनीतिक गुरु बजरंग सेना के संस्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार को मानती है! वह अनेक धार्मिक संगठन बजरंग सेना, रुद्र सेना, से भी विभिन्न पदों पर रह कर काम कर रही है! पति दिलीप वैष्णव का जनहित के कार्यों में पूरा सहयोग मिलता है! बसंती देवी ने लोक डाउन में केन्द्र सरकार के निर्णय और कदम को शत प्रतिशत जनहित में करार दिया है! देश की सेना पर सवाल उठाए जाने वाले नेता और राजनीतिक दलों पर आक्रोश जताते हुए बोली कि सेना पर सवाल उठाने वाले को इस देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है! आज सेना की बदौलत ही हम हमारे घरों में सुरक्षित है! उन्होंनें सेना पर सवाल उठाने वाले को देशद्रोही और गद्दार बताया! उन्होंने कहा कि असलियत में गौरक्षा की समर्थक भाजपा है और कांग्रेस का समर्थन निराधार है! उन्होंने हिन्दू धर्म को धर्म न बताकर जीवन जीने की पद्धति बताया जिससे सभी को समर्थन करना चाहिए! राम मंदिर के बारे में बसंती देवी ने कहा कि निश्चित रूप से अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनना चाहिए और यह हिन्दू धर्म की आस्था भी है और अब तो अदालत ने भी राम मंदिर का रास्ता साफ कर दिया है! उन्होंने आज के दौर में सबसे सफल राजनेता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को बताया और कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने देशहित में कई मजबूत और महत्वपूर्ण निर्णय लिए है तथा भविष्य में देश को मोदी जैसे निर्णयात्मक प्रधानमंत्री की जरूरत है! उन्होंने देश के मीडिया के बारे में कहा कि देश के मीडिया को निष्पक्ष और पारदर्शी होना चाहिए तथा देशहित में निष्पक्ष और सकारात्मक भूमिका निभानी चाहीए! बसंती देवी ने आज के युवाओं को संदेश देने हुए कहा कि वो देश हित और धर्म के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सकारात्मक भूमिका निभाएं! वाकई बसंती देवी के हौसले और जज्बे को सौ सौ सलाम है!
COMMENTS