रिपोर्ट-स्वरूप श्रीवास्तव विकास खंड पनियरा के प्राथमिक विद्यालय अहिरौली में कार्यरत रहे स्व०राघव प्रसाद के परिवार को पनियरा के...
रिपोर्ट-स्वरूप श्रीवास्तव
विकास खंड पनियरा के प्राथमिक विद्यालय अहिरौली में कार्यरत रहे स्व०राघव प्रसाद के परिवार को पनियरा के सम्मानित शिक्षक/शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशको द्वारा उनकी पत्नी बैजन्ती देवी को सहयोग के रूप में रु 180000.00(एक लाख अस्सी हजार) का चैक, रू16000(सोलह हजार) नकद एवं रू11000(एग्यारह हजार) उनके खाते में प्रदान की गई। इस प्रकार प्राथमिक शिक्षक संघ महराजगंज के जिला अध्यक्ष केशव मणी त्रिपाठी एवं ब्लाक पनियरा के अध्यक्ष हरीश शाही द्वारा उक्त धनराशि प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रमोद कुमार पटेल(अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ पनियरा),प्रदूम्न सिंह (अध्यक्ष फरेंदा), आनन्द पाल गौतम (मंत्री फरेंदा),राम सुन्दर गुप्ता (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), बनारसी प्रसाद,राजेश यादव (मंत्री पनियरा),दिनेश कुमार सिंह (संयुक्त मंत्री पनियरा), गिरधारी,राजेश कुमार,बृजेश, रामाधीन,छेदी प्रसाद वर्मा एवं पवन कुमार वर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे!
COMMENTS