रिपोर्ट:-दीपेन्द्र कुमार* * पंचवटी विकास समिति एवं आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वाधान में किया गया वृहद वृक्षारोपण* लालगंज(रायब...
रिपोर्ट:-दीपेन्द्र कुमार*
*पंचवटी विकास समिति एवं आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वाधान में किया गया वृहद वृक्षारोपण*
लालगंज(रायबरेली)। पंचवटी विकास समिति एवं आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वाधान में आज बेहटा कलां स्थित मेढुकी महारानी मंदिर परिसर में वृहद वृक्षारोपण एवं पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें लगभग 50 से अधिक पीपल, बरगद, पाकर, गूलर आदि वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया । मेढुकी महारानी मंदिर प्रांगण में आज पंचवटी विकास समिति एवं आरोग्य भारती द्वारा बेहटा कला में पंकज सिंह एवं रोहिताश प्रताप सिंह के नेतृत्व में समस्त ग्राम सभा के नव युवकों के द्वारा वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया । जिसमें सभी नव युवकों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया और सभी वृक्ष का रोपण किया गया।
सभी लोगों ने संकल्प लिया की एक एक वृक्ष अपने पूर्वजों या अपनी धरोहर मानकर इसकी देखरेख करेंगे जो आगे चलकर हमारे जीवन में यह वृक्ष बहुत ही उपयोगी साबित होंगे जहां वृक्षों के द्वारा पर्यावरण को शुद्ध एवं वातावरण बनाया जाता है। वही औषधि वृक्षों के द्वारा हम लोगों को अनेक प्रकार के रोगों से निजात दिलाने के लिए भी इन वृक्षों के द्वारा ही हमें लाभ प्राप्त होता है। पर्यावरण गोष्ठी में पंचवटी समिति के सचिव डॉक्टर महादेव सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में बहुत ही उपयोगी हैं।
इन्हीं बच्चों के द्वारा हमें ताजगी हवा शुद्ध वातावरण मिलता है जिससे हम लोग स्वस्थ एवं सुखी हैं। सभी लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए उन्होंने प्रेरित किया आरोग्य भारती के से पवन सिंह ने कहा कि जहां वृक्ष हमें फल फूल देते हैं। उनके साथ साथ यह औषधि का भी काम करते हैं । जिससे हम लोग अपने जीवन में इन बच्चों की देखरेख व ब्रिज तैयार होने पर हमें औषधि का काम करती हैं। कार्यक्रम का संचालन सुरेश सिंह आचार्य द्वारा किया गया।
इस मौके पर पंचवटी विकास समिति के अध्यक्ष प्रेम राज तिवारी कोषाध्यक्ष रामगुलाम सविता, सुरेंद्र बहादुर सिंह आरोग्य भारती के अध्यक्ष पवन सिंह शैलेंद्र सिंह आरोग्य डॉक्टर शैलेंद्र सिंह के साथ अवधेश प्रताप सिंह संजय सिंह बबलू बेहटा टुडे ग्रुप एडमिन सोनू सिंह फौजी, सुरेश सिंह शशिकांत शुक्ला रमेश प्रजापति दयाराम लोधी पुरानी भदोरिया उत्तम भदोरिया दीपक सिंह प्रदीप सिंह शिव प्रकाश सिंह रवि सिंह विक्रमजीत सिंह, अनन्त विजय सिंह बीडीसी, राजू सिंह श्री कृष्ण चौरसिया राजू साहू गोविंद प्रताप सिंह अन्नू, भोले सिंह गुड्डू सिंह एडवोकेट हर्षित कुलवंत रामदीन पासी छेदी आदि भारी संख्या में नवयुवक लोग मौजूद रहे।
COMMENTS