*रिपोर्ट - दीपेंद्र कुमार* लालगंज रायबरेली- पौधरोपण अभियान के तहत भाजपा नेता अतुल सिंह ने लालगंज के बैसवारा इंटर कॉलेज के खेल म...
*रिपोर्ट - दीपेंद्र कुमार*
लालगंज रायबरेली- पौधरोपण अभियान के तहत भाजपा नेता अतुल सिंह ने लालगंज के बैसवारा इंटर कॉलेज के खेल मैदान में वृक्षारोपण किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों को मास्क वितरित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ते हुए हम सबको आगे बढ़ना है। स्वलंबी एवं सशक्त भारत का निर्माण करना है।श्री सिंह ने कहा कि हम सब को ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करना है और उसकी देखभाल अपने बच्चों की तरह करना है।मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है।भारत की सीमाएं मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित हैं।इन 6 वर्षों में भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व में पहचान हुई है। कार्यक्रम के आयोजक सौरभ त्रिवेदी और भाजपा नेता विजय पाल सिंह ने कहा कि कोरोनावायरस से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाना सबसे ज्यादा जरूरी है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला,भाजपा नेता राजेश सिंह फौजी,वरिष्ठ नेता हरिशंकर पांडे,विजय मिश्रा,आशू मिश्रा,हरिओम मिश्रा,अश्वनी द्विवेदी, रामबाबू सभासद,अभिनव मिश्रा, अमरेंद्र शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।
COMMENTS