गैस रिफिल की शत-प्रतिशत होम डिलीवरी व समयबद्ध आपूर्ति हो सुनिश्चित-डीएम ई-केवाईसी, कंट्रोल रूम स्थापना व पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा देने के निर्णय

न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) बाराबंकी: 07 अप्रैल 2026 बाराबंकी जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी एवं ऑयल कंपनियों के विक्रय प...



न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)

बाराबंकी: 07 अप्रैल 2026


बाराबंकी जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी एवं ऑयल कंपनियों के विक्रय प्रबंधकों के साथ बैठक आयोजित कर जनपद में घरेलू, कॉमर्शियल एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं को कुकिंग एवं व्यावसायिक उपयोग हेतु गैस की सुगम एवं निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में निर्देशित किया गया कि जनपद की सभी गैस एजेंसियों द्वारा गैस रिफिल की शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी दशा में गोदाम अथवा एजेंसी से प्रत्यक्ष वितरण न किया जाए। गैस बुकिंग एवं डीएसी प्राप्त होने के अधिकतम 04 दिवस के भीतर उपभोक्ताओं को गैस रिफिल की होम डिलीवरी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। इस व्यवस्था की निगरानी हेतु जिला पूर्ति कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर कार्मिकों की ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए गए। यदि किसी उपभोक्ता को निर्धारित अवधि में गैस रिफिल प्राप्त नहीं होती है तो वह कंट्रोल रूम नंबर 05248-297489 पर शिकायत दर्ज करा सकता है।

जिलाधिकारी द्वारा सभी ऑयल कंपनियों के विक्रय प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि वे गैस एजेंसियों पर निष्क्रिय गैस कनेक्शनों को सक्रिय करने हेतु ई-केवाईसी के लिए पृथक काउंटर स्थापित कराएं। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक आवश्यकतानुसार काउंटरों की संख्या बढ़वाएंगे। साथ ही यह भी बताया गया कि स्मार्ट फोन धारक उपभोक्ता घर बैठे स्वयं भी ई-केवाईसी कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त नगर पालिका परिषद नवाबगंज क्षेत्र के ऐसे उपभोक्ता जिनके घरों अथवा प्रतिष्ठानों के निकट टोरेन्ट गैस लिमिटेड की पाइपलाइन उपलब्ध है, वे पीएनजी कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं अथवा एलपीजी से पीएनजी में स्थानांतरित हो सकते हैं। पीएनजी कनेक्शन हेतु इच्छुक उपभोक्ता टोरेन्ट गैस लिमिटेड, सुमेरगंज टावर, गोकुलनगर, ओल्ड एनएच, बाराबंकी से संपर्क कर सकते हैं या टोल फ्री नंबर 1800-123-567890 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त प्रवासी मजदूर,छात्र,एवं छोटे व्यवसायी अपने सुविधानुसार नजदीकी गैस एजेन्सी से सम्पर्क कर पांच किग्रा का फ्री-ट्रेड एलपीजी सिलिंडर प्राप्त कर सकते है। इसके लिए किसी आवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता नही है, केवल परिचय पत्र को माध्यम से इसे प्राप्त किया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभाग समन्वय स्थापित करते हुए उपभोक्ताओं को समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुगम सेवा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

COMMENTS

https://www.youtube.com/newsofindia

आओ पत्रकार न्यूज़ पढ़ें !

आओ  पत्रकार  न्यूज़  पढ़ें  !
Name

a,4,AJAB GAJAB,82,Andhra Pradesh,1,ASAM,2,BHOPAL,1,BIHAR,169,BLOG,19,chattisgagh,1,CHATTISGARH,13,DELHI,53,ENTERTAINMENT,15,Film,4,GUJRAT,3,HARIYANA,9,HEALTH,11,HIMANCHAL,5,himanchal pradesh,16,jammu & Kashmir,8,JAMMU-KASHMIR,9,JHARKHAND,28,kolkata,12,LIFESTYLE,10,MADHYA PRADESH,239,MAHARASHTRA,12,Maharastra,3,NATIONAL,35,PANJAB,4,POLITCAL NEWS,23,RAJASTHAN,33,SPORT,4,STATE,6,TAMILNADU,3,UTTAR PRADES,21,UTTAR PRADESH,9040,Uttara pradesh,3,uttarakhand,12,Uttarpradesh,3,utter pradesh,810,utterakhand,2,Uttra pradesh,2,uttrakhand,2,v,1,VIDEO,1,West bangal,10,WEST BENGAL,11,WORLD,17,अजब - गजब,1,अजब गजब,6,अजब- गजब,1,अजब-गजब,2,अंतरराष्ट्रीय,6,असम,1,उत्तर प्रदेश,21,उत्तर उत्तर,1,उत्तर दिया,7,उत्तर प्रदेश,6578,उत्तर प्रदेश के,1,उत्तरप्रदेश,1,उत्तराखंड,77,उत्तराखण्ड,1,कविता,10,कहानी,1,कार्य समीक्षा,2,कृषि,1,गुजरात,2,छत्तीसगढ़,7,जम्मू,1,जम्मू कश्मीर,1,झारखंड,15,दिल्ली,3,धर्म,7,नई दिल्ली,3,पंजाब,3,पर्यावरण,1,पश्चिम बंगाल,179,बिहार,367,बेदाग-धब्बे,1,मध्य प्रदेश,62,मध्यप्रदेश,143,महाराष्ट्र,1,मुद्दा,2,मुबंई,1,मुंबई,1,योग,11,राजस्थान,52,राष्ट्रीय,7,वेस्ट बंगाल,6,समाज,13,साहित्य,8,स्पेशल कवरेज,7,हरियाणा,4,हिमाचल प्रदेश,112,हिमांचल प्रदेश,1,
ltr
item
NEWS OF INDIA /न्यूज़ ऑफ़ इंडिया: गैस रिफिल की शत-प्रतिशत होम डिलीवरी व समयबद्ध आपूर्ति हो सुनिश्चित-डीएम ई-केवाईसी, कंट्रोल रूम स्थापना व पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा देने के निर्णय
गैस रिफिल की शत-प्रतिशत होम डिलीवरी व समयबद्ध आपूर्ति हो सुनिश्चित-डीएम ई-केवाईसी, कंट्रोल रूम स्थापना व पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा देने के निर्णय
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgElbqDxww8gXsPZWRkA94yTZWRFZCkMM7WPEk3ilRG9TBqHUz2FqAWuge4oDGrsOUtX-bWIk7b48igpJPCN609d8EO17epFY8emVCD83W97IzOEWd4lQ50IOvUBqMWllxP3EvwzJ0OR472xfe0cMAZ4s4msGHxA7St9qNOYiytJHHAyNy-slSVxXxDIik/w640-h360/Picsart_26-04-07_22-05-22-734.png
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgElbqDxww8gXsPZWRkA94yTZWRFZCkMM7WPEk3ilRG9TBqHUz2FqAWuge4oDGrsOUtX-bWIk7b48igpJPCN609d8EO17epFY8emVCD83W97IzOEWd4lQ50IOvUBqMWllxP3EvwzJ0OR472xfe0cMAZ4s4msGHxA7St9qNOYiytJHHAyNy-slSVxXxDIik/s72-w640-c-h360/Picsart_26-04-07_22-05-22-734.png
NEWS OF INDIA /न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
https://www.newsofindia.in/2026/04/blog-post_7.html
https://www.newsofindia.in/
https://www.newsofindia.in/
https://www.newsofindia.in/2026/04/blog-post_7.html
true
2730746475408703430
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy