डॉ o दिलीप कुमार झा पत्रकार गोड्डा झारखंड। दिनांक —6/4/2026 गोड्डा । विद्यापति सांस्कृतिक परिषद में प्रखर कवि शिव भक्त विद्यापति...
डॉ o दिलीप कुमार झा पत्रकार गोड्डा झारखंड।
दिनांक —6/4/2026
गोड्डा । विद्यापति सांस्कृतिक परिषद में प्रखर कवि शिव भक्त विद्यापति का मूर्ति अनावरण पूर्व उपायुक्त दिलीप कुमार झा के द्वारा किया गया । कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता सर्व जीत झा अंतएवासी द्वारा लिखित पुस्तक का भी विमोचन किया गया । लेखक ने मुझे एक प्रति समर्पित करते हुए इस पुस्तक पर मेरी राय जानने की इच्छा जाहिर की । पंडित रंजीत झा के विषय में मैं इतना ही कहूंगा उनके साथ मैने कुछ पल जीवन के बिताए हैं । खंडहरा ग्राम में किसी कार्यक्रम के दौरान मैने उनके साथ मंच साझा किया था । एक दो बार और किसी कार्यक्रम में मैं उनके साथ था । उनकी एक अलग पहचान थी दबंगता और गर्व के साथ अपनी बात पर कायम रहने वाले एक विद्रोही सम्माननीय व्यक्तित्व के स्वामी थे उनके सम्मान से गुस्ताखी करने वाले अधिकारी हो या कितने भी शक्तिशाली व्यक्ति हो वो झुकना नहीं जानते थे और पूरे समाज को इस बात का भरोसा होता था स्थिति चाहे कितनी भी विकट क्यों न हो वो सम्हाल लेंगे । उस जमाने के स्नातक के साथ अन्य डिग्रियां भी थी घोड़े के शौकीन और रिवॉल्वर और बंदूक लिए एक सहायक हमेशा उनके साथ मौजूद होता था । ये उनका व्यक्तित्व था सत्य का साथ और सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं । बचपन से लेकर अंतिम समय तक की उनकी दिनचर्या और चित्र को संग्रहित कर उसे एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित कराना कोई मामूली कार्य नहीं काफी परिश्रम और क्रमबद्ध तरीके प्रस्तुत करना चित्रों को साथ साथ जोड़कर पुस्तक को जीवंतता प्रदान करती है । इसके लिए उनके पुत्र और लेखक सर्वजीत झा अधिवक्ता धन्यवाद के पात्र हैं उन्हें साधुवाद के साथ और भी लेखक के रूप में सफलता के शिखर पर पहुंचे मेरी शुभकामनाएं हैं ।
COMMENTS