डॉ ० दिलीप कुमार झा पत्रकार झारखंड । दिनांक 7/4/2026 गोड्डा । आज एक अनौपचारिक साक्षात्कार के दौरान गोड्डा नगर थाना प्रभारी सह पु...
डॉ ० दिलीप कुमार झा पत्रकार झारखंड ।
दिनांक 7/4/2026
गोड्डा । आज एक अनौपचारिक साक्षात्कार के दौरान गोड्डा नगर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक दिनेश महली से गोड्डा नगर क्षेत्र में छिटफुट हो रही घटनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई जिसमें उन्होंने बताया कि पहले के मुताबिक इन घटनाओं मे इस क्षेत्र में काफी कमी आई है । घटनाएं होती हैं और सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित पक्ष को तत्काल सहायता प्रदान की जाती है घटना की जांच होती है साक्ष्य ,गवाह ,तकनीकी सहायता की मदद और उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई कर दोषी को इसकी सजा दिलाई जाती है । जो भी आवश्यक कार्रवाई है दो पहिया वाहनों की चेकिंग,गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचनाएं और मिली जानकारी के आधार पर कई बड़ी घटनाओं के घटित होने के पूर्व भी रोका गया है ।महिला उत्पीड़न छात्राओं की सुरक्षा ,ट्रैफिक नियमों की जानकारी और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास किया जाता है प्रचार प्रसार करके । लेकिन फिर भी कुछ घटनाएं मानवीय भूल के कारण हो जाती हैं । अवैध मादक पदार्थों के सेवन और तस्करी की दिशा में भी हमने कई महत्वपूर्ण और ठोस कदम उठाए है।नशे के कारोबारी और सेवन करने वाले को गुप्त सूचना के आधार पर हमने कार्रवाई की है । कानून अपना कार्य करती है सीमाओं में बंधकर उसमें कोई भी उच्च पदों या सम्मानित पदों पर होते हुए भी अपराध करते हैं उनपर भी कार्रवाई करना हमारी मजबूरी है क्योंकि हम कानून से बंधे होते हैं । सबको अपने पद और गरिमा का ख्याल रखना चाहिए जिससे कानून का पालन हो । नगर थाना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा हम इसके लिए सतर्क और सावधान रहते हैं ।
COMMENTS