अजय सिंह बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। आम जनमानस की भारी हो रही भारी समस्या को देखते हुए भारतीय किसान संघठन के जिलाध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी र...
अजय सिंह
बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
आम जनमानस की भारी हो रही भारी समस्या को देखते हुए भारतीय किसान संघठन के जिलाध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी रामसनेहीघाट के माध्यम से लोगों की आवागमन समस्या सम्बन्धी ज्ञापन उपमुख्यमंत्री को सौंपा है।
गौर तलब है कि टिकैत नगर से भिटरिया मुख्य मार्ग जो राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ती हुई बाँदा बहराइच मार्ग की पुलिया पिछले दो माह से टूटी पड़ी है। इस समस्या की खबर कई क्षेत्रीय समाचार पत्रों में भी प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी जिसपर लोक निर्माण विभाग ने खानापूर्ति करते हुए मार्ग अवरोधक बनाकर अपना पल्ला झाड़ लिया।
परन्तु लोक निर्माण विभाग आम लोगों को आवागमन की हो रही समस्या से निजात दिलापाने में लापरवाह दिखाई दे रहा है।
आज बुधवार 2 सितंबर 2020 को इसी समस्या के सम्बंध में भारतीय किसान संघठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौदरी ज्वाला सिंह के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष संतोष तिवारी व संघठन के कार्यकर्ताओं ने रामसनेही घाट उपजिलाधिकारी राजीव कुमार शुक्ला को उप मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर संबंधित विभाग को टूटी हुई पुलिया का नया निर्माण कराकर समस्या का समाधान कराया जाए राहगीर विजय ने बताया कि पुलिया टूटी होने के कारण राहगीरों और परिवहन विभाग की बसें व अन्य छोटे प्राइवेट वाहन नही निकल पा रहे हैं पुलिया टूटने के कारण लोगो को 15 से 20 किलोमीटर ज्यादा दूरी ज्यादा का सफर तय करना पड़ रहा है। जबकि इस मुख्य सड़क पर रोजाना हजारों गाड़ियों का आवागमन हो रहा था।
COMMENTS