संतोष सिंह महाराजगंज रायबरेली- क्षेत्र के थुलवासा चौकी के बगल में स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने सादगी के साथ...
संतोष सिंह
महाराजगंज रायबरेली- क्षेत्र के थुलवासा चौकी के बगल में स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने सादगी के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया वहीं महराजगंज कस्बे में धीरज यादव के आवास पर सपा के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सादगी के साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया और जन्मदिन के अवसर पर कोरोंना जैसी महामारी से बचने के लिए मास्क और सेनिटाइजर भी वितरित किए इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए लंबी आयु की और स्वस्थ रहने की कामना की मौके पर पूर्व सचिव सपा वीरेंद्र यादव जितेंद्र यादव पूर्व प्रधान रामप्रसाद शर्मा बाबूलाल सोनू यादव लल्लन गौतम प्रभात यादव भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
COMMENTS