सुशील सिंह फल वितरित कर मांगी अखिलेश की लंबी उम्र की दुआ सलोन( रायबरेली)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिवस को सपा कार्यकर्ता...
सुशील सिंह
फल वितरित कर मांगी अखिलेश की लंबी उम्र की दुआ
सलोन( रायबरेली)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिवस को सपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी ही सादगी से और गरीबो की सेवा करते मनाया।सलोन विधान सभा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतराम पासी ने अपने नेता पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिन पर कई अस्पताल में जाकर गरीब मरीज़ों को फल वितरित किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष की लंबी उम्र की कामना करते हुए कहा कि वो दिन दूर नही जब अखिलेश भैया यूपी की सत्ता संभालेंगे। सपा शासन में हर गरीब को न्याय मिलता है। चारो ओर रामराज्य था लेकिन वर्तमान योगी सरकार में हर तरफ हत्या लूट डकैती और भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
सलोन के सपा नेता इरफान सिद्दीकी ने भी गरीबो को फल वितरित कर अखिलेश यादव की लंबी उम्र की कामना की। इरफान सिद्दीकी ने कहा कि हमारे जनप्रिय नेता के आह्वाहन पर इस बार जन्मदिन बहुत ही सादगी से और गरीबो की सेवा करके मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर इसरार हैदर रानू, इऱफान राइनी,कुलदीप शुक्ला, सऊद चौधरी,अली,अहमद राइनी,संतोष शुक्ला, भूपेंद्र सिंह,जगतपाल यादव आदि मौजूद रहे।
COMMENTS