रिपोर्टर सतीश मिश्रा सलोन रायबरेली केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। शहर के स...
सलोन रायबरेली केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। शहर के साथ-साथ गांव को स्वच्छ रखने के लिए कूड़ा दान रखे गए हैं। जो शरारती तत्वों द्वारा कूड़ेदान को तोड़ दिया जाता है। वही सलोन विकासखंड के सूची कस्बे में रायबरेली जौनपुर राजमार्ग के किनारे रखा कूड़ेदान को शरारती तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया और उसमें आग लगा दी। उसके धुए से दुकानदारों को सांस लेने में बहुत परेशानी होने लगी। इसी के चलते कई दुकानदारों से नोकझोंक भी हुई। कूड़ा दान तोड़ने की खबर को पहले प्रकाशित किया गया था लेकिन आज 20 दिन बीत जाने के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी न कर्मचारी उसकी कोई जांच की ना कोई कार्यवाही हुई। जिससे दुकानदारों में आक्रोश है। क्योंकि सभी दुकानदार उसी में कूड़ा डालते थे जिसे अब तोड़ दिया गया। पर्यावरण को प्रदूषित एवं सरकारी संपत्ति का नुकसान पर जुर्माने का प्रावधान होने पर भी कूड़ा जलाया गया और कूड़ेदान को तोड़ दिया। क्या शरारती तत्वों द्वारा सरकारी संपत्ति का नुकसान करते रहेंगे शासन प्रशासन चुपचाप देखता रहेगा। इससे तो साफ जाहिर है कि जिम्मेदारों की मिलीभगत सामने आ रही है।
COMMENTS