*रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता, कासगंज* कासगंज: अवैध शराब व्यापारियों के विरूद्ध जनपद कासगंज पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 5 तस्करों को गिरफ्तार क...
*रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता, कासगंज*
कासगंज: अवैध शराब व्यापारियों के विरूद्ध जनपद कासगंज पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है वहीं सैंकडो लीटर लहन मौके पर ही नष्ट किया गया है।
जनपद कासगंज में अवैध शराब व्यापारियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के थाना सोरों एवं सिढपुरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कुल 5 शराब तस्करों जसवीर पुत्र विजय सिंह निवासी पचलाना थाना सोरों जनपद कासगंज, नरेन्द्र पुत्र करन सिंह निवासी मानपुर नगरिया थाना सोरों जनपद कासगंज, जयनारायण पुत्र सत्यप्रकाश निवासी तुमरिया थाना सोरों जनपद कासगंज, मचले पुत्र नौबत सिंह निवासी मगथरा थाना सिढपुरा जनपद कासगंज एव इंस्पेक्टर पुत्र मचले सिंह निवासी मगथरा थाना सिढ़पुरा जनपद कासगंज को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए अवैध शराब के कारोबारियों के कब्जे से 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है। मौके पर ही पुलिस द्वारा हजारों लीटर लहन नष्ट किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध सम्बन्धित थाना पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
COMMENTS