न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) बाराबंकी: 16 सितंबर,2026 दरियाबाद के मथुरानगर स्थित गन्ना मैदान में पिछले 32 वर्षों से आयोजित हो रहे भव्य दुर्गा प...
न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)
बाराबंकी: 16 सितंबर,2026
दरियाबाद के मथुरानगर स्थित गन्ना मैदान में पिछले 32 वर्षों से आयोजित हो रहे भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां बुधवार से विधिवत शुरू हो गईं। दुर्गा पूजा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन, भूमि पूजन एवं बल्ली पूजन संपन्न कराया गया।
भूमि पूजन के बाद लखनऊ से आए कारीगरों ने मां वैष्णो के भव्य दरबार के निर्माण की तैयारियां शुरू कर दीं। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण के रूप में कृत्रिम गुफा का निर्माण किया जाएगा, जिसमें मां वैष्णो देवी, बाबा बर्फानी, अखंड ज्योति तथा चरण पादुका के दर्शन होंगे। साथ ही आकर्षक झरना भी सजाया जाएगा।
पूजा समिति के अनुसार सप्तमी तिथि को मां वैष्णो दरबार के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे और विजयदशमी तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
पूजा समिति के सदस्य प्रेम कुमार ने बताया कि इस वर्ष 32वां दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रेम कुमार, सत्य प्रकाश तिवारी, अमर सिंह अनुज, संजय शर्मा, वरुण, आनंद वर्मा, गुड्डू तिवारी, अनिल गुप्ता, आलोक सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


COMMENTS