रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता कासगंज,उत्तर प्रदेश। कासगंज: भारतीय जनता पार्टी ने भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशी मैदान में उता...
रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता
कासगंज,उत्तर प्रदेश।
कासगंज: भारतीय जनता पार्टी ने भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।
भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद के लिए कासगंज से महेंद्र सिंह बघेल, सोरों से सुधीर यादव पप्पू, गंजडुंडवारा से कुशल पाल सिंह, अमांपुर से शिवराज सिंह, पटियाली से शैलेंद्र सिंह चौहान ने नामांकन किया। प्रत्येक प्रत्याशी को भाजपा जिला अध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी ने अपनी उपस्थिति में नामांकन कराया। इसी क्रम में कासगंज से महेंद्र सिंह बघेल को नामांकन कराया। महेंद्र सिंह बघेल के प्रस्तावक डॉक्टर भगवान दास राना रहे।
भूमि विकास बैंक के नामांकन के दौरान भाजपा के तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाजपा कार्यालय में एकत्रित होकर भूमि विकास बैंक गए और महेंद्र सिंह बघेल को नामांकन कराया।
नामांकन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, नवल कुलश्रेष्ठ, सुरेश माहेश्वरी, रामनिवास राजपूत एडवोकेट, बीड़ी राणा, डॉ. नीरज सक्सेना, डॉ. खूब सिंह, डीएस पाल, कृष्णकांत वशिष्ठ, जितेंद्र बघेल, शरद गुप्ता, केके सक्सेना, मोकम सिंह, लालता प्रसाद लोधी, अर्जुन सिंह वेस, अरविंद मोर्य, भारत गुप्ता, संजय दुवे, हरि सिंह बघेल, महिपाल सिंह एडवोकेट, विनोद बघेल, पवन यादव प्रधान, गौरव बघेल, शिवदेव दीक्षित, अजय शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
COMMENTS