रिपोर्ट-स्वरूप श्रीवास्तव महराजगंज 17-10-2020 जनपद महराजगंज के नौतनवा मे आदि शक्ति माँ जननी के नव स्वरूपों की उपासना के महापर्व ...
रिपोर्ट-स्वरूप श्रीवास्तव महराजगंज 17-10-2020
जनपद महराजगंज के नौतनवा मे आदि शक्ति माँ जननी के नव स्वरूपों की उपासना के महापर्व तथा असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक नवरात्र के प्रथम दिवस पर आज नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान ने अपने कैम्प कार्यालय पर फलाहार कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें नगर के देव् तुल्य पूज्यनीय ब्राह्मण गणो के साथ-साथ नगर के गणमान्य भक्त पधारे।
इस अवसर पर ब्राह्मण गणो के मुखार विंदु से माँ के श्लोक निकलते ही
पालिका अध्यक्ष ने माँ की आरती प्रारम्भ की तथा पूरे विधि-विधान के साथ फलाहार वितरित किया।
इस अवसर पर श्री खान ने बताया कि "आज नवरात्र के प्रथम दिन से माँ के नवरूपो की पूजा की शुरुआत हो गयी तथा इस फलाहार कार्यक्रम में पधारे देव् तुल्य ब्राह्मण गणों का मैं आभार प्रकट करने के साथ ही साथ उनका चरण स्पर्श करता हूँ।
वही ब्राह्मण गणों की अगुआई कर रहे डॉ0 मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि "इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा व सामाजिक सौहार्द की बढ़ोतरी होती है।
इस फलाहार कार्यक्रम में डॉ0 मार्कण्डेय मिश्र, बन्टी पाण्डेय, राकेश त्रिपाठी,बबून,रोहित त्रिपाठी, विनोद त्रिपाठी, गुड्डू पाठक,अवनीश मिश्रा,अशोक त्रिपाठी, करुणेश त्रिपाठी, पवन पाण्डेय,संजय भट्ट,शिवराम तिवारी, प्रमोद पाठक,राजेश व्वाएड,राजेन्द्र जाय0,धीरेन्द्र सागर के अलावा समस्त सभासद गण उपस्थित रहे!
COMMENTS