रिपोर्ट अमित अग्रवाल विदिशा, मध्यप्रदेश 06-10-2020 आज अखिल भारतीय स्वर्ण मोर्चा जिला विदिशा एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा भांडे...
रिपोर्ट अमित अग्रवाल
विदिशा, मध्यप्रदेश
06-10-2020
आज अखिल भारतीय स्वर्ण मोर्चा जिला विदिशा एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा भांडेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उप चुनाव प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के द्वारा समाज में जातिगत आधार पर एवं धार्मिक आधार पर नफरत फैलाने की भाषा का इस्तेमाल कर एक वीडियो जो कि सोशल मीडिया पर चल रहा है जिसमें फूल सिंह बरैया द्वारा भगवान श्रीराम एवं स्वर्ण हिंदू समाज को निशाना बनाकर जो अपशब्द कहे गए हैं उस से आक्रोशित होकर भारतीय अखिल भारतीय स्वर्ण मोर्चा एवं क्षत्रिय महासभा द्वारा फूल सिंह बरैया का पुतला दहन स्थानीय महाराणा प्रताप चौराहे पर किया गया जिसमें संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार नारेबाजी करते हुए फूल सिंह बरैया मुर्दाबाद कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद कर फूल सिंह बरैया का पुतला दहन किया गया कार्यक्रम स्वर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष युवा आनंद सिंह भदोरिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह चौहान राजेश लोधी विवेक सिंह सेंगर जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय स्वर्ण मोर्चा राजा सिंह भदोरिया आशीष मोहता लखन पटेल प्रशांत रघुवंशी लोकेंद्र लोकेंद्र सिंह राजपूत नितिन सिंह सोम, रजत रघुवंशी राजेश सक्सेना प्रकाश सिंह भदोरिया सहित अन्य कई लोग शामिल हुए
COMMENTS