रिपोर्ट चंदन श्रीवास्तव सिद्धार्थनगर शोहरतगढ रामाशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ के नेतृत्व में भारत नेपाल सीमा पर सामानों की तश्करी...
रिपोर्ट चंदन श्रीवास्तव
सिद्धार्थनगर शोहरतगढ रामाशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ के नेतृत्व में भारत नेपाल सीमा पर सामानों की तश्करी की रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के तहत उप निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह प्रभारी पुलिस चौकी कोटिया थाना शोहरतगढ मय हमराही हे०का० राजेन्द्र यादव, हे०का० राममिलन पासवान, का० संदीप यादव, का० अशोक यादव, का० राजू यादव के साथ रोकथाम तस्करी हेतु चौकी क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि ग्राम सुरजी नो मैन्स लैंड इंडो नेपाल सीमा पर नेपाल से मटर की दाल तस्करी कर भारत सीमा में आम के बाग के पास आ रहे हैं इस सूचना पर चौकी प्रभारी कोटिया सुर्य प्रकाश सिंह मय हमराही गण के मदद से भारत सीमा में प्रवेश करते ही एक तस्कर उदय प्रसाद यादव पुत्र राजकिशोर यादव, ग्राम-जानकी नगर थाना ढेबरुआ को मय मोटरसाइकिल UP55Q9324 व 04 बोरी नेपाली मटर की दाल के साथ गिरफ्तार कर कस्टम अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई कर सीमा शुल्क कार्यालय बढ़नी को सुपुर्द किया गया।
COMMENTS