रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता कासगंज: राज्य मंत्री वन तथा जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश अनिल शर्मा ने कासगंज में भाजपा कार्यकताओ के ...
रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता
कासगंज: राज्य मंत्री वन तथा जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश अनिल शर्मा ने कासगंज में भाजपा कार्यकताओ के साथ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बैठक की।
राज्य मंत्री अनिल शर्मा ने कार्यकर्ताओ से कहा कि वो अभी से आगे आने बाले स्नातक और शिक्षक चुनाव की तैयारियों में लग जाएं जिससे हमारे सभी प्रत्याशियों की जीत हो सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाए बूथ स्तर तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस लाकडाउन के चलते वह कासगंज नहीं आ पाए थे लेकिन अब वो समय-समय पर आते रहेंगे और कार्यकर्ताओं की समस्या सुनते रहेंगे। इस लॉकडाउन के बीच में भी कासगंज जिले के सभी कार्यकर्ताओं से वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से संपर्क में रहे हैं और उनकी समस्याएं सुनी हैं। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाएं भी जूम मीटिंग के माध्यम से कार्यकर्ता तक पहुंचाई हैं।
इस बीच राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने बिभिन्न मंडलो से पहुचे कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्यायों को सुना और अधिकारियों से फोन पर बात करके निस्तारण करने को कहा।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने की तथा बैठक का संचालन जिला महामंत्री नीरज शर्मा ने किया।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी, गौरी शंकर शर्मा, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, विधायक ममतेश शाक्य, महेंद्र राणा, नवल कुलश्रेष्ठ, राजवीर सिंह भल्ला, डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, रमेश साहू, अनिल पुंढीर, सतेंद्र कश्यप बॉबी, संजय सोलंकी, मिथिलेश राणा, संजय सोलंकी, सत्येंद्र कश्यप, नीरज शर्मा, सुरेश माहेश्वरी, संजय सोलंकी, शिवकुमार भारद्वाज, रविंद्र ब्रह्मचारी, रामगोविंद महेरे, रामेश्वर दयाल महेरे, रामनिवास राजपूत, नीतू सिंह, राकेश अग्रवाल, केपी सिंह, डॉ. बी डी राना, उत्तम पाथरे, कृष्ण कांत वशिष्ठ, डॉ. खूब सिंह, प्रीति चौहान, सर्वेश दुबे, अमित बाबा, संजय मूना, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
COMMENTS