सतीश मिश्रा सूची सलोन रायबरेली सूची चौराहा हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। जहां आए दिन हादसा होते रहते हैं। रायबरेली जौनपुर राज मा...
सतीश मिश्रा
सूची सलोन रायबरेली सूची चौराहा हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। जहां आए दिन हादसा होते रहते हैं। रायबरेली जौनपुर राज मार्ग पर सूची चौराहा पर एक तेज रफ्तार कार ने बुलेट सवार को मारी जोरदार टक्कर जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूची गांव निवासी अंकुर सिंह मेडिकल स्टोर पर दवा लेने आए थे जैसे ही चौराहा पर पहुंचे। तभी रायबरेली की तरफ से प्रतापगढ़ जा रही तेज रफ्तार कार ने बुलेट सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बुलेट सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वही टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बुलेट का इंजन फट गया। कार के आगे का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना होने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज देवेंद्र अवस्थी मौके पर पहुंचे। कार व कार चालक को हिरासत में लेकर दोनों वाहन को पुलिस चौकी भेज दिया। आनन फानन घायल को निजी वाहन से रायबरेली भेजा गया जहां इलाज चल रहा है। चौकी इंचार्ज ने बताया की तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
COMMENTS