अमेठी: आरिफ को सारस से दोस्ती करना भारी पड़ गया। हाल ही में वन विभाग ने आरिफ से सारस को अपने कब्जे में लिया था .और अब उनके खि...
अमेठी निवासी मो. आरिफ को नोटिस भेजते हुए गौरीगंज रेंज के सहायक वन संरक्षक रणवीर मिश्र ने लिखा है कि उन्हें 9 मार्च 2023 को गौरीगंज रेंज में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 (यथा संशोधित) के विभिन्न धाराओं के उल्लंघन करने के तहत उसे अभियुक्त नामजद किया गया है। इस केस की जांच सहायक वन संरक्षक ने की है ।
इस मामले में 2 अप्रैल को मोहम्मद आरिफ का बयान दर्ज करने के लिए 11 बजे कार्यालय प्रभागीय वन अधिकारी अमेठी निकट विकास भवन बुलाया गया है। इसमें आरिफ अपना पक्ष रखेगा।
बताते चलें कुछ महीने पहले ही मिला था सारस
कुछ महीने पहले आरिफ को घायल अवस्था में एक सारस पक्षी आरिफ को मिला था जिसके बाद आरिफ ने घायल सारस का इलाज कराया। सारस पक्षी ठीक होने के बाद आरिफ के साथ ही रहने लगा और धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। इस दोस्ती की कहानी इतनी चर्चा का विषय बनी कि आसपास के गांव के लोग देखने के लिए आरिफ के गांव मंडखा पहुंचने लगे। ये इसलिए भी ज्यादा चर्चा का विषय बन गया कि पूर्व सीएम भी इनकी दोस्ती को देखने के लिए 5 मार्च को मंडखा गांव पहुंचे थे।
अखिलेश यादव भी सारस को देखने पहुंचे थे आरिफ के गांव
आरिफ और सारस की मित्रता की कहानी सोसल मीडिया पर वायरल होने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आरिफ से मिलने और सारस को देखने अमेठी गए हुए थे .उसके बाद से ही आरिफ मुख्य मीडिया में चर्चा में आ गया था .
COMMENTS